[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
Crime Newsउत्‍तर प्रदेशटॉप न्यूज़देशभाषाराज्य

कुत्ते के विवाद में दो समुदाय को लोग भिड़े, चाकू और डंडे से किया हमला

विवाद में हिंदू पक्ष के दो लोग लहूलुहान हो गए। दो समुदायों में बवाल की सूचना मिलते ही मौके पर अलीनगर थाना पुलिस और सीओ अनिरुद्ध सिंह पहुंच गए।

अलीनगर थाना क्षेत्र का मामला

दो लोग गंभीर रूप से घायल

घायल व्यक्ति जिला अस्पताल के लिए रेफर

चंदौली के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर मुगलसराय अलीनगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर तीन में देर रात दो पक्ष आमने-सामने आ गए। कुत्ते को लेकर हुए विवाद के बाद मुस्लिम पक्ष के लोगों ने हिंदू पक्ष पर चाकू और डंडे से हमला कर दिया।

आपको बता दें कि विवाद में हिंदू पक्ष के दो लोग लहूलुहान हो गए। दो समुदायों में बवाल की सूचना मिलते ही मौके पर अलीनगर थाना पुलिस और सीओ अनिरुद्ध सिंह पहुंच गए। पुलिस ने दोनों घायलों को भोगवारे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को थाना ले आई है और जांच पड़ताल कर आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।

बता दें कि अलीनगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर तीन निवासी अमर उर्फ जानू पुत्र सूर्यनाथ और काशीपुर नई बस्ती निवासी जावेद पुत्र मोहम्मद मोहर्रम अली में पूर्व में क्रिकेट मैच के दौरान विवाद और दो दिन पूर्व कुत्ते को लेकर कहासुनी हुई थी।

रविवार रात काशीपुर की ताजिया जब मिट्टी लेकर जा रहे थी, उस दौरान आलू मिल चौराहे के पास पासवान बस्ती के कुछ लड़के और अमर खड़ा था। इसी दौरान अमर और जावेद में कहासुनी हुई और कुत्ते की बात को लेकर मारपीट हो गई।

इसके बाद पासवान बस्ती के लड़के घर की तरफ निकल गए। तभी कुछ युवकों ने अमर के घर पर चाकू, डंडे से लैस होकर धावा बोल दिया। अमर पासवान और इंदु देवी को लहूलुहान कर दिया। अमर के पेट में चाकू मारा गया। जबकि इंदु कुमारी का डंडे से सिर फट गया। बढ़ते तनाव और दो धर्म समुदाय के बीच मारपीट की जानकारी मिलते ही आनन-फानन में बड़ी संख्या में मौके पर पुलिस फोर्स पहुंच गई।

सीओ अनिरुद्ध सिंह ने मामले की जांच पड़ताल कर घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोगवारे में भर्ती कराया। इस संबंध में थाना प्रभारी अलीनगर शेषधर पांडेय ने बताया की पुराने और कुत्ते के विवाद को लेकर दो समुदाय के युवक आपस में भिड़ गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। तहरीर और जांच के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

 

चंदौली ब्यूरो चीफ – नितेश सिंह यादव कि रिपोर्ट

Check Also
Close