[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

नीतीश संवाद कार्यक्रम को लेकर जदयू की बैठक, गांव-गांव जाकर लोगों को किया जाएगा आमंत्रितअरवल में 34 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं के शिलान्यास एवं शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजनआरा में आयोजित राज्य स्तरीय नेटबॉल चैंपियनशिप के लिए अरवल की टीम रवानाबाबा झुमराज धाम में रामकथा और रामलीला देखने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़24 नवंबर के ‘सुशासन दिवस-नीतीश संवाद’ कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जदयू की बैठकप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार को दी 34 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, ‘नीतीश सेतु’ का किया लोकार्पणप्रधानमंत्री आवास योजना से जमुई और झाझा के 517 परिवारों को मिला पक्का मकानअवैध शराब के कारोबार पर लगेगी लगाम, अब QR कोड स्कैन कर गुप्त रूप से करें शिकायतजितना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 हजार का इनामी फरार अभियुक्त गिरफ्तार, तीन आपराधिक मामले हैं दर्जबाबा झुमराज धाम में कार्तिक महोत्सव का भव्य आगाज, 751 कन्याओं और महिलाओं ने निकाली ऐतिहासिक कलश शोभायात्रा
Crime Newsउत्‍तर प्रदेशटॉप न्यूज़देशभाषाराज्य

अलीनगर पुलिस को झांसा देकर भागे पशु तस्कर, पिकअप से 14 गोवंश बरामद

अलीनगर द्वारा सघन चेकिंग अभियान के दौरान सिंधीताली पुल के पास से 2 पिकअप में क्रूरतापूर्ण तरीके से बांधकर वध हेतु ले जा रहे 14 राशि गोवंशों को बरामद किया गया। वही ड्राइवर जाम का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।

मुखबिर की सूचना पर दो पिकअप से 14 गोवंश बरामद

दोनों गाड़ियों के ड्राइवर हुए फरार

अलीनगर पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई में जुटी

चंदौली जिले में संगठित और सक्रिय गिरोह द्वारा किये जा रहे अपराध पर चंदौली पुलिस की सख्त नजर है। इसी क्रम में थाना अलीनगर द्वारा सघन चेकिंग अभियान के दौरान सिंधीताली पुल के पास  से 2 पिकअप में क्रूरतापूर्ण तरीके से बांधकर वध हेतु ले जा रहे 14 राशि गोवंशों को बरामद किया गया। वही ड्राइवर जाम का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।

बताते चलें कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अलीनगर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर आज NH-19 सिंधीताली पुल बिहार जाने वाली लेन से 02 पिकअप वाहन संख्या 1. UP67AT9388 से 08 राशि गोवश (1 राशि गाय, 07 राशि साङ) व 2. पिकअप संख्या BR45GB0955 से 06 राशि गोवंश ( 3 राशि गाय , 03 राशि साङ) बरामद किया गया। गोवशों को पिकअप वाहन से बिहार ले जाते हुए सिंधीताली पुल पर घेराबंदी के दौरान दोनो वाहनो के ड्राइवर मौके से जाम का लाभ उठाकर फरार होने मे सफल रहे। फरार गो-तस्करों की शिनाख्त व तलाश जारी है।

इस दौरान गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में    प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र, उप निरीक्षक अमित कुमार सिंह, उप निरीक्षक मनीष कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल अनिल पासवान, हेड कांस्टेबल सुधीर सिंह, कांस्टेबल दीपक यादव, कांस्टेबल वीर बहादुर, कांस्टेबल अनंत कुमार सिंह सम्मिलित रहे।

चंदौली ब्यूरो चीफ – नितेश सिंह यादव की रिपोर्ट

Check Also
Close