[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुंडवा चैनपुर पुलिस ने 135 लीटर नेपाली शराब के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तारपाकिस्तान के आतंकी नेटवर्क से जुड़े संदिग्ध को ढाका पुलिस ने किया गिरफ्तारविकसित ग्राम पंचायत योजना को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजितझाझा में सेवा संकल्प अभियान के तहत सफाई व पौधारोपण52 घन मीटर जंगली जलावन लकड़ी जब्त, दो पिकअप वाहन पकड़े गएअरवल में पुलिस पदाधिकारियों व अनुसंधानकर्ताओं का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजितआज भी बारिश से राहत नहीं! 19 जिलों में येलो अलर्ट, कोसी बराज पर हाई अलर्टपूर्व 20 सूत्री उपाध्यक्ष व जदयू नेता जगदीश कुशवाहा को श्राद्धकर्म पर दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलिबिक्रमगंज: जनता दरबार में 107 परिवादियों की समस्याओं की हुई सुनवाईस्वतंत्रता सेनानी स्व. लक्ष्मी प्रसाद उर्फ फुलचंद माथुरी की 32वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, परिजनों ने किया भावपूर्ण स्मरण
उत्‍तर प्रदेशटॉप न्यूज़देशभाषाराज्य

चाकू गोद कर युवक की हत्या, नहर में शव मिलने से मची सनसनी

चंदौली जनपद के बलुआ थाना क्षेत्र के बंशीपुर ग्राम सभा के समीप नहर में बीती रात एक युवक की चाकू से गोद कर हत्या कर शव फेंके के जाने के बाद सुबह जब उसका शव दिखा तो क्षेत्र में सनसनी मच गई।

बलुआ थाना क्षेत्र के बंशीपुर गांव के पास हत्या

मुन्ना यादव की हत्या करके फेंकी गई लाश

नहर से बरामद हुआ शव

आपको बता दें कि चंदौली जनपद के बलुआ थाना क्षेत्र के बंशीपुर ग्राम सभा के समीप नहर में देवरापुर गांव के निवासी मुन्ना यादव 25 वर्षीय का रक्त रंजीत शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीण जब सुबह शौच करने के लिए खेत की तरफ देख तो नहर में एक जवान युवक का लहू लुहान शव दिखाई दिया तो लोग चीखने चिल्लाने लगे। तत्काल घटना की सूचना 112 नंबर व बलुआ पुलिस को दी गई जिस पर सीओ सकलडीहा रघुराज, बलुआ थाना अध्यक्ष आशीष मिश्रा सहित भारी मात्रा में पुलिस फोर्स के साथ पहुँच गये । पुलिस शव को कब्जे में लेकर अगली कार्यवाही में जुट गई है और मामले की जांच कर अपराधियों के सुराग लगी गई ।

बताया जा रहा है कि मृतक मुन्ना यादव जौनपुर में शराब के ठेके पर काम करता था पिछले कई महीनो से घर आया हुआ था, कल वह घर से निकला था और सुबह उसकी बंशीपुर ग्राम सभा के समीप नहर में शव मिला है।  मृतक के शरीर पर चाकुओं के  कई निशान भी हैं। आशा व्यक्त की जा रही है कि मुन्ना यादव की चाकूओ से गोद कर नृशंस हत्या की गई है।

इस संबंध में सीओ सकलडीहा रघुराज ने बताया कि मुन्ना यादव नामक व्यक्ति का हत्या कर शव नहर में फेंका गया है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेने के बाद अग्रिम कार्यवाही कर रही है और जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

 

चंदौली ब्यूरो चीफ – नितेश सिंह यादव की रिपोर्ट

Check Also
Close