[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुंडवा चैनपुर पुलिस ने 135 लीटर नेपाली शराब के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तारपाकिस्तान के आतंकी नेटवर्क से जुड़े संदिग्ध को ढाका पुलिस ने किया गिरफ्तारविकसित ग्राम पंचायत योजना को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजितझाझा में सेवा संकल्प अभियान के तहत सफाई व पौधारोपण52 घन मीटर जंगली जलावन लकड़ी जब्त, दो पिकअप वाहन पकड़े गएअरवल में पुलिस पदाधिकारियों व अनुसंधानकर्ताओं का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजितआज भी बारिश से राहत नहीं! 19 जिलों में येलो अलर्ट, कोसी बराज पर हाई अलर्टपूर्व 20 सूत्री उपाध्यक्ष व जदयू नेता जगदीश कुशवाहा को श्राद्धकर्म पर दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलिबिक्रमगंज: जनता दरबार में 107 परिवादियों की समस्याओं की हुई सुनवाईस्वतंत्रता सेनानी स्व. लक्ष्मी प्रसाद उर्फ फुलचंद माथुरी की 32वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, परिजनों ने किया भावपूर्ण स्मरण
उत्‍तर प्रदेशटॉप न्यूज़देशभाषाराज्य

हाईटेंशन तार के करेंट से लाइनमैन की हुई मौत, मरम्मत करते समय हुआ हादसा

चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के औद्योगिक नगर फेज दो में स्थित निजी कंपनी का मरम्मत काम करते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आने से लाइनमैन गंभीर रूप से झुलस गया।

चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के औद्योगिक नगर फेज दो में स्थित निजी कंपनी का मरम्मत काम करते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आने से लाइनमैन गंभीर रूप से झुलस गया। इसी बीच आननफानन में उसे बीएचयू ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया। वहां इलाज के दौरान शाम को उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। लंका पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जा रहा है कि अलीनगर क्षेत्र के सैदपुरा भुजहुआ गांव निवासी गणेश पटेल (34 वर्ष) लाइनमैन का काम करता था। शुक्रवार की दोपहर वह औद्योगिक नगर फेज दो में एक निजी कंपनी में मरम्मत का काम कर रहा था। उसने सब स्टेशन से शटडाउन मांगा तो इसकी सूचना मिली। इसके बाद वह पोल पर चढ़कर मरम्मत करने लगा। लोगों की मानें तो उसी दौरान अचानक हाईटेंशन तार में बिजली प्रवाहित होने लगी। इससे वह हाईटेंशन तार के करेंट की चपेट में आ गया। इससे गंभीर रूप से झुलस गया। उसे गंभीर हालत में बीएचयू ट्रामा सेंटर भेजा गया। इलाज के दौरान शाम को उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

चंदौली ब्यूरो चीफ – नितेश सिंह यादव की रिपोर्ट

Check Also
Close