[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

साइबर अपराध पर सख्ती: जमुई में अब हर सप्ताह मनाया जाएगा “साइबर मंगलवार”बेबी देवी हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई: फरार बाप-बेटा किऊल से गिरफ्तारजिला भू-अर्जन कार्यालय का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देशगुरहनवा पंचायत के गौरव ने नीट परीक्षा में पाई सफलता, गांव में खुशी की लहरबैरगनिया में दर्दनाक हादसा: गड्ढे में जमा पानी में डूबने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहरामसोनो अंचल में नई सीओ निकिता अग्रवाल की एंट्री, लोगों में सकारात्मक बदलाव की उम्मीदमोतिहारी जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया छतौनी मुख्य पथ का निरीक्षण, जाम और सड़क सुरक्षा को लेकर दिए निर्देशकुण्डवा चैनपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी, 67 बोरी उर्वरक जब्तशेरो-शायरी की महफ़िल से गूँज उठा पूरा ढाका350 लीटर महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
छात्रदेशपुरस्कारसंस्थान

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने जारी किया 2024 सिविल सेवा परीक्षा का परिणाम, नंबर एक पर रही शक्ति दुबे

संघ लोक सेवा आयोग UPSC ने जारी किया 2024 सिविल सेवा परीक्षा का परिणाम, नंबर एक पर रही शक्ति दुबे

ब्यूरो रिपोर्ट सुजीत कुमार 

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज 2024 की सिविल सेवा परीक्षा (CSE) का परिणाम घोषित कर दिया है।

इस साल के परिणाम में शक्ति दुबे ने पहले स्थान हासिल किया है, जबकि हर्षिता गोयल ने दूसरे स्थान पर आकर अपनी सफलता का परचम लहराया है।

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 1,129 रिक्तियों को भरा जाएगा। इसमें भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 180 पद, भारतीय विदेश सेवा (IFS) के 55 पद और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 147 पद शामिल हैं।

UPSC टॉपर शक्ति दुबे, जो कि प्रयागराज, उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं, ने हाल ही में एक मॉक इंटरव्यू के दौरान चहल अकादमी को बताया कि उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई इलाहाबाद विश्वविद्यालय से की।

इसके बाद, उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए बनारस विश्वविद्यालय का चयन किया और वहां बायोकेमिस्ट्री विषय में अपनी पढ़ाई की।

शक्ति ने अपनी UPSC की तैयारी 2018 से शुरू की थी और अब उनका यह कठिन परिश्रम सफल हुआ है।

ये हैं UPSC CSE 2024 के टॉप 10 कैंडिडेट्स:

▪️ शक्ति दुबे
▪️ हर्षिता गोयल
▪️ डोंगरे अर्चित पराग
▪️ शाह मार्गी चिराग
▪️ आकाश गर्ग
▪️ कोमल पुनिया
▪️ आयुषी बंसल
▪️ राज कृष्ण झा
▪️ आदित्य विक्रम अग्रवाल
▪️ मयंक त्रिपाठी

#UPSCCSETopper #ShaktiDubey #UPSCResults #Topper #AIR1 #ATCard #AajTakSocial

Check Also
Close