[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेलाइनरवा बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 180.3 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार, तीन बाइक जब्तबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक बनाए जाने पर सिंटू राज को मंत्री ने किया सम्मानितभारत से मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी में छिपाकर लाए जा रहे 30 लाख रुपये बरामद, गौर में 14.64 लाख नकद भी जब्त
Crime Newsपूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

कुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामद

कुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामद

हसनपुर गांव के पास पुलिस ने संध्या गश्ती के दौरान की कार्रवाई, 1,190 रुपये भारतीय और 50 रुपये नेपाली मुद्रा जब्त

ब्यूरो रिपोर्ट सुजीत कुमार 

सिकरहना, पूर्वी चंपारण। कुण्डवा चैनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से जुआ खेलने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री के साथ भारतीय और नेपाली मुद्रा भी बरामद की है।

मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 06 अक्टूबर 2026 को संध्या गश्ती के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी कर जुआ खेलते हुए छह लोगों को गिरफ्तार कर थाना लाया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से प्लास्टिक के बने दो पासे, एक बाल्टी, लाल रंग की एक छोटी प्लास्टिक टोकरी, दो चटाई, जुआ खेलने का बोर्ड एवं ताश के पत्ते बरामद किए। इसके साथ ही 1,190 रुपये भारतीय मुद्रा और 50 रुपये नेपाली मुद्रा भी जब्त की गई।

इस मामले में थानाध्यक्ष अमन कुमार ने बताया कि कुण्डवा चैनपुर थाना कांड संख्या 343/26 दर्ज कर पुलिस द्वारा अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Check Also
Close