[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेलाइनरवा बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 180.3 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार, तीन बाइक जब्तबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक बनाए जाने पर सिंटू राज को मंत्री ने किया सम्मानितभारत से मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी में छिपाकर लाए जा रहे 30 लाख रुपये बरामद, गौर में 14.64 लाख नकद भी जब्त
जमुईबिहारराज्य

बाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेला

बाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेला

अखंड हरि कीर्तन, राम कथा और आकर्षक झांकियां होंगी मुख्य आकर्षण, टावर झूला, मौत का कुआं, जलपरी और ड्रैगन ट्रेन से होगा श्रद्धालुओं का मनोरंजन

जमुई से चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट।

जमुई। जिले के प्रसिद्ध बाबा झुमराज धाम बटिया में पहली बार पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। धार्मिक न्यास पार्षद पटना से गठित मंदिर कमेटी ने इस आयोजन को लेकर विशेष तैयारी शुरू कर दी है।

कमेटी के सचिव राकेश कुमार सिंह ने बताया कि आगामी 20 नवंबर से 24 नवंबर 2026 तक पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। इस दौरान पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित झालदा की आस्था मंडली टीम द्वारा अखंड हरि कीर्तन का आयोजन किया जाएगा।

वहीं, कमेटी के उपाध्यक्ष आशीष बरनवाल ने बताया कि उत्तर प्रदेश के अयोध्या धाम की प्रमुख व्यास सोनम जी की टीम द्वारा राम कथा की प्रस्तुति की जाएगी। इसके साथ ही झारखंड के रामगढ़ की टीम द्वारा आकर्षक एवं भव्य झांकियां निकाली जाएंगी। देश के विभिन्न क्षेत्रों से कथा वाचक, कीर्तन मंडली और झांकी टीम के पहुंचने की संभावना है।

मेले में होंगे मनोरंजन के कई आकर्षण

महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं और बच्चों के मनोरंजन के लिए भव्य मेले का भी आयोजन किया जाएगा। कमेटी के कोषाध्यक्ष लालू प्रसाद बरनवाल ने बताया कि मेले में टावर झूला, मौत का कुआं, जलपरी, ड्रैगन ट्रेन, नौका झूला, ब्रेक डांस और मीना बाजार सहित कई आकर्षक मनोरंजन के साधन उपलब्ध रहेंगे।

सुरक्षा व्यवस्था के रहेंगे पुख्ता इंतजाम

महोत्सव में उमड़ने वाली संभावित भीड़ को देखते हुए कमेटी द्वारा सुरक्षा और व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके लिए चार दर्जन से अधिक सेवादारों के साथ पुलिस प्रशासन की तैनाती की जाएगी। वहीं, मेले के विभिन्न स्थानों पर बड़ी संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, ताकि असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा सके और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो।

QR कोड जारी कर श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील

कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने तथा आयोजन में होने वाले खर्च के लिए कमेटी सचिव राकेश कुमार सिंह ने क्यूआर कोड जारी किया है। उन्होंने श्रद्धालुओं एवं भक्तों से बढ़-चढ़कर आर्थिक सहयोग करने की अपील की, ताकि कार्तिक महोत्सव को भव्य रूप से संपन्न कराया जा सके।

कमेटी के उपाध्यक्ष आशीष बरनवाल ने कहा कि बाबा झुमराज धाम में पहली बार आयोजित होने वाला यह कार्तिक महोत्सव धार्मिक आस्था, भक्ति और सांस्कृतिक मनोरंजन का अनूठा संगम होगा। कमेटी के सभी सदस्य आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।

Check Also
Close