Crime NewsViral Videoउत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़देशभाषाराज्य
चंदौली चकिया ब्लाक के तिलौरी गांव में आरसीसी सड़क जर्जर होने से आवागमन में परेशानी
चकिया विकास खण्ड के तिलौरी गांव में निर्मित आरसीसी सड़क काफी जर्जर हो गई है। मार्ग पर बिछाई गईं गिट्टियां पूरी तरह से उखड़ चुकी...
चंदौली/ चकिया विकास खण्ड के तिलौरी गांव में निर्मित आरसीसी सड़क काफी जर्जर हो गई है। मार्ग पर बिछाई गईं गिट्टियां पूरी तरह से उखड़ चुकी हैं। ऐसे में मार्ग पर राह चलना राहगीरों के लिए मुश्किल बना हुआ है। आए दिन राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। आरोप है कि अधिकारियों से शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
समय बीतने के साथ अधिकारियों ने रखरखाव पर ध्यान नहीं दिया। इससे इस समय मार्ग काफी जर्जर हो गया है। अब स्थिति यह हो गई कि मार्ग पूरी तरह से उबड़-खाबड़ हो गया। दिन में तो किसी तरह वाहन सवार बच बचाकर आवागमन कर लेते हैं, लेकिन रात के समय अक्सर लोग गिरकर चोटिल होते रहते हैं। राहगीर इस मार्ग से आवागमन से बचते हैं।



















