[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेलाइनरवा बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 180.3 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार, तीन बाइक जब्तबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक बनाए जाने पर सिंटू राज को मंत्री ने किया सम्मानितभारत से मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी में छिपाकर लाए जा रहे 30 लाख रुपये बरामद, गौर में 14.64 लाख नकद भी जब्त
अरवलबिहारराज्य

अरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षण

अरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षण

सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी और निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुपालन का लिया जायजा

अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट 

अरवल। जिला पदाधिकारी, अरवल श्रीमती अमृषा बैंस एवं पुलिस अधीक्षक श्री किरणकुमार गोरख जाधव ने संयुक्त रूप से ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का औचक एवं मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था तथा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों और दिशा-निर्देशों के अनुपालन की विस्तृत समीक्षा की।

निरीक्षण के क्रम में वेयरहाउस की समग्र सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। सुरक्षा में तैनात पुलिस बल की ड्यूटी एवं सतर्कता की जांच करते हुए व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने पर जोर दिया गया।

इसके अलावा वेयरहाउस परिसर में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वहीं, वेयरहाउस से संबंधित लॉग बुक एवं अन्य आवश्यक अभिलेखों का भी अवलोकन किया गया तथा सभी प्रविष्टियों को नियमानुसार और अद्यतन रखने को कहा गया।

डीएम एवं एसपी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सुरक्षा मानकों एवं प्रोटोकॉल का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि ईवीएम/वीवीपैट की सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अधिकारियों ने कहा कि ईवीएम/वीवीपैट की सुरक्षा के साथ-साथ निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Check Also
Close