[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

मोतिहारी में एसपी स्वर्ण प्रभात सख्त, लापरवाह पुलिसकर्मियों पर होगी कठोर कार्रवाईवाह रे चंदौली चकिया कोतवाली थाना पुलिस! पीड़िता कई महीनो दिन से थाने के चक्कर काट रही, चकिया पुलिस बेरहमी से केश को दबाता रहाअरवल में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित, शांतिपूर्ण पर्व मनाने पर जोरअपराध नियंत्रण को लेकर अरवल एसपी डॉ. नवजोत सिमी ने की समीक्षा बैठक180 बोतल नेपाली देसी शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तारउड़ीसा के जगन्नाथ पुरी मन्दिर की तर्ज पर सज रहा वैष्णवी दुर्गा मन्दिर का पंडाल। हर बार कुछ नया लुक लेकर आती हैं कमिटी। उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, इस बार भी जिले में होगा टॉप मां वैष्णवी दुर्गा मन्दिर का पण्डालदुर्गा प्रतिमाओं को खंडित करने के आरोप में युवक पकड़ा गया, पुलिस के हवालेकुण्डवा चैनपुर SIT की बड़ी कार्रवाई: कांड का मास्टरमाइंड उत्तराखंड से गिरफ्तारदुर्गा पूजा को लेकर कुण्डवा चैनपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठकचकिया कोतवाली पुलिस प्रशासन की लापरवाही से पीड़िता का निकला दर्द बयांन
जमुईटॉप न्यूज़बिहारराज्य

बाबा झुमराज मंदिर कमेटी सदस्यों ने जुलाई माह की आय व्यय का व्योरा किया सार्वजनिक

बाबा झुमराज मंदिर कमेटी सदस्यों ने जुलाई माह की आय व्यय का व्योरा किया सार्वजनिक

जमुई / सोनो संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट

जमुई जिले के प्रसिद्ध बाबा झुमराज धाम बटिया में श्रावण मास के उपलक्ष्य में श्रधालुओं का आगमन नहीं के बराबर रहा । जिस कारण श्रधालुओं द्वारा होने वाली आय में काफी कमि रही ।

बाबा झुमराज मंदिर बटिया कमेटी के सदस्यों द्वारा जुलाई 2025 का जारी आय का व्योरे में श्रधालुओं द्वारा कुल 02 लाख 450 रुपए सहयोग के रुप में मिली हे जबकि दानपेटी से कुल 26 हजार 930 रुपए प्राप्त हुए ।

इस प्रकार दोनों मिलाकर कुल 02 लाख 27 हजार 380 रुपए प्राप्त हुए । मंदिर निर्माण में में कुल 02 लाख 45 हजार 837 रुपए खर्च किए गए । जिसमें कुल आय 02 लाख 27 हजार 380 रुपए को घटाने पर शैष 18 हजार 457 रुपए अधिक खर्च किया गया है ।

कमेटी के कोषाध्यक्ष श्री लल्लु प्रसाद बरनवाल ने बताया कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सह चकाई विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री सुमित कुमार सिंह के द्वारा बाबा झुमराज मंदिर के उपर 81 फीट ऊंची गुंबद निर्माण के लिए कुल 05 लाख 51 हजार रुपए सहयोग के रूप में मिली हे । जिसका हिसाब कार्य का शुभारंभ होने के पश्चात सार्वजनिक किया जायेगा ।

ज्ञात हो कि बाबा झुमराज मंदिर कमेटी के नव गठित सदस्यों ने मंदिर की कमान अपने हाथों में लेते ही हरेक महिने की आय व्यय का व्योरा विस्तार पूर्वक सार्वजनिक किया जा रहा है । जबकि पिछले 14 वर्षों पूर्व से मंदिर की कमान संभाले कमेटी सदस्यों ने कभी भी आय व्यय का व्योरा सार्वजनिक नहीं किया ।

साथ ही नव गठित कमेटी सदस्यों ने मंदिर का प्रभार संभालते ही मंदिर की विकास धरातल पर दिखने लगी है , जिससे स्थानीय ग्रामीणों के अलावा मंदिर में पुजा अर्चना करने आए श्रधालुओं ने भी कमेटी सदस्यों का आभार व्यक्त किया है ।

Check Also
Close