[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

मुगलसराय की वीडीए कॉलोनी में महिला की संदिग्ध मौत, कई दिनों पुराना मिला शव; पोस्टमार्टम से खुलेगा राजदुर्गापूजा के समापन और कार्तिक मास के शुभारंभ पर बाबा झुमराज धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाबपूर्व मंत्री स्व० मुंद्रिका सिंह यादव जी की मनाई गई पुण्यतिथि :–राजद झाझा की श्री कृष्ण गौशाला में 17 नवंबर को होगी गोपाष्टमी पूजा, नए भवन का होगा भव्य उद्घाटनघोड़ासहन में आपसी विवाद के बाद दो युवकों को चाकू मारा, मोतिहारी रेफरअरवल: कुआं खार में डूब कर अधेड़ व्यक्ति की मौत शव बरामददुष्कर्म कांड का मुख्य फरार आरोपी थाना परिसर में किया आत्मसमर्पणकुंडवा चैनपुर पुलिस की अनूठी पहल, 70 बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का प्रयासअशोक धम्म विजयदशमी पर समस्तीपुर में भव्य समारोह: बिहार अंडर-19 कप्तान पुष्पम राज सहित राज्य चैंपियन सम्मानितअरवल पुलिस लाइन में पुलिस संस्मरण दिवस पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
बिहारराज्यरोहतास

व्यापार मंडल कार्यालय का हुआ उद्घाटन, व्यापार मंडल अध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह ने किसानों के लिए बताया हितकारी

व्यापार मंडल कार्यालय का हुआ उद्घाटन, व्यापार मंडल अध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह ने किसानों के लिए बताया हितकारी

रोहतास संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

बिक्रमगंज (रोहतास)। स्थानीय व्यापार मंडल परिसर में रविवार को बिक्रमगंज सह संझौली प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नए व्यापार मंडल कार्यालय का उद्घाटन किया गया। जिसका उद्घाटन व्यापार मंडल अध्यक्ष सिद्धनाथ उर्फ जवाहर सिंह ने वीडियो कॉल के जरिए कार्यकारी अध्यक्ष ललन चौरसिया से फीता कटवा कर करवाया।

मौके पर दोनों प्रखंड क्षेत्र से आए पैक्स अध्यक्ष,किसान,जनप्रतिनिधि, समाजसेवी सहित व्यापार क्षेत्र से जुड़े लोगों ने इसके लिए सराहना किया।

कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह ने किसानों को बताया कि नए कार्यालय के माध्यम से बिक्रमगंज और संझौली प्रखंड क्षेत्र के पंचायत फैक्स क्षेत्र से जुड़े किसान अब ऑनलाइन के माध्यम से धान की बिक्री कर सकेंगे।

साथ ही किसानों के फैक्स अध्यक्षों से जुड़ी समस्याओं का समाधान नए कार्यालय के जरिए कराया जाएगा। व्यापार मंडलों से किसानों को गोदाम निर्माण और अनाज भंडारण की मिलने वाली सुविधा का भी ख्याल रखा जायेगा।

इस अवसर पर ओम प्रकाश सिंह, रामबचन चौधरी, हरेंद्र हरियाली,संजय सिंह,विवेक कुशवाहा,प्राचार्य सुरेंद्र सिंह,सुनील सिंह, दिनेश सिंह, अभिषेक सिंह, बिरेंद्र सिंह व किसान और पैक्स अध्यक्ष सहित सैकड़ों जनप्रतिनिधि उपस्थित थें।

Check Also
Close