[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

भाकपा माले ने मनाया संस्थापक महासचिव चारू मजूमदार का 54वां शहादत दिवसघोड़ासहन के सिंगरहिया गांव में बजरंग दल के तत्वावधान में हनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभजैनिथ सोसल फाउंडेशन द्वारा दोड़ प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं को गोल्ड, सिल्वर एवं ब्रांज मैडल से किया गया सम्मानितलू लगने से गुरहनवा के दिलीप महतो की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत के कारण का खुलासाआदापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पुलिस पर हमला और शराब कांड के दो आरोपी गिरफ्तारनिर्वाचन साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, रोहतास डीडीसी ने किया उद्घाटनचोरी के दो मोटर बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई, चोरी के मोटर नेपाल में बेचने का आरोपछपरा घटना के विरोध में पकड़ीदयाल BDO ने बांधी काली पट्टी, सुरक्षा की मांगसीवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला जवान अभिषेक पटेल निलंबित,वायरल VIDEO के बाद एक्शनग्राम प्रधान पर लगा आरोप, गांव में नहीं किया कोई विकास कार्य
Crime NewsViral Videoउत्‍तर प्रदेशटॉप न्यूज़देशभाषाराज्य

चंदौली में 6 वर्षीय मासूम से रेप-हत्या के 2 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में दोनों के पैरों में लगी गोली

अपराधियों द्वारा चलाई गई गोली से सिपाही रोशन यादव भी घायल हो गए। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों अपराधियों रंजीत और लखराज के पैरों में गोली लगी।

रेप व मर्डर के मामले में चंदौली पुलिस की बड़ी सफलता

दोनों आरोपी कर रहे थे गिरफ्तारी के बाद भागने की कोशिश

मुठभेड़ में घायल हुए हैं आरोपी रंजीत और लखराज

चंदौली जिले में एक छह वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म और हत्या के जघन्य मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। इस घिनौने अपराध को अंजाम देने वाले दोनों आरोपी रंजीत और लखराज शुक्रवार दोपहर को पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिए गए। मुठभेड़ में दोनों अपराधियों के पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

यह वीभत्स घटना सोमवार रात को अलीनगर थाना क्षेत्र के रेवसां गांव के पास रेलवे क्रॉसिंग के समीप हुई थी। अपराधियों ने मासूम के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी और शव को भूसे में छिपा दिया था। इस घटना से पूरे क्षेत्र में गहरा आक्रोश और भय का माहौल बन गया था।

फरार होने के प्रयास में फायरिंग
अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि दोनों आरोपियों को जब न्यायालय ले जाया जा रहा था, तब वाहन खराब हो गया। इसी मौके का फायदा उठाकर आरोपियों ने एक दरोगा की रिवाल्वर छीनकर फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की। अपराधियों द्वारा चलाई गई गोली से सिपाही रोशन यादव भी घायल हो गए। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों अपराधियों रंजीत और लखराज  के पैरों में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने उन्हें नियंत्रित कर गिरफ्तार कर लिया।

मौके पर भारी पुलिस बल तैनात
मुठभेड़ की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ दीनदयाल नगर और अलीनगर थानाध्यक्ष सहित भारी पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंच गया। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों आरोपियों से विस्तृत पूछताछ जारी है और उनके खिलाफ सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता बताया और मासूम को न्याय दिलाने के लिए हर आवश्यक कानूनी कदम उठाने का आश्वासन दिया।

इस मुठभेड़ की खबर जैसे ही गांव में फैली, लोगों ने राहत की साँस ली और पुलिस की तत्परता एवं साहस की जमकर सराहना की। प्रशासन ने क्षेत्र की जनता को यह आश्वासन दिया है कि ऐसे जघन्य अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें जल्द से जल्द कठोरतम सजा दिलाई जाएगी।

 

Check Also
Close