[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

नीतीश संवाद कार्यक्रम को लेकर जदयू की बैठक, गांव-गांव जाकर लोगों को किया जाएगा आमंत्रितअरवल में 34 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं के शिलान्यास एवं शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजनआरा में आयोजित राज्य स्तरीय नेटबॉल चैंपियनशिप के लिए अरवल की टीम रवानाबाबा झुमराज धाम में रामकथा और रामलीला देखने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़24 नवंबर के ‘सुशासन दिवस-नीतीश संवाद’ कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जदयू की बैठकप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार को दी 34 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, ‘नीतीश सेतु’ का किया लोकार्पणप्रधानमंत्री आवास योजना से जमुई और झाझा के 517 परिवारों को मिला पक्का मकानअवैध शराब के कारोबार पर लगेगी लगाम, अब QR कोड स्कैन कर गुप्त रूप से करें शिकायतजितना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 हजार का इनामी फरार अभियुक्त गिरफ्तार, तीन आपराधिक मामले हैं दर्जबाबा झुमराज धाम में कार्तिक महोत्सव का भव्य आगाज, 751 कन्याओं और महिलाओं ने निकाली ऐतिहासिक कलश शोभायात्रा
Viral Videoउत्‍तर प्रदेशटॉप न्यूज़देशभाषाराज्य

नौगढ़ की 40 महिलाओं को DIG वैभव कृष्ण खुद कराएंगे बाबा विश्वनाथ के दर्शन, आज पूरा होगा सालों पुराना सपना

चन्दौली के सुदूर नौगढ़ जंगल की 40 महिलाएं आज पहली बार वाराणसी जाकर बाबा विश्वनाथ के दर्शन करेंगी। मिशन शक्ति के दौरान महिलाओं की इस इच्छा को जानकर डीआईजी वैभव कृष्ण ने खुद इस यात्रा का जिम्मा उठाया।

डीआईजी वैभव कृष्ण कराएंगे मुफ्त दर्शन

नौगढ़ की 40 महिलाएं पहुंचेंगी काशी

‘मिशन शक्ति’ के दौरान हुआ था वादा

जिंदगी में पहली बार देखेंगी शहर

संवेदनशील पुलिसिंग की अनोखी मिसाल पेश

चन्दौली जिले के विकासखंड नौगढ़ से एक बेहद भावुक और दिल को छू लेने वाली खबर सामने आई है। जब वाराणसी परिक्षेत्र के डीआईजी वैभव कृष्ण ने सुदूर जंगल में बसी महिलाओं से पूछा—‘क्या कभी बनारस देखा है?’ तो उनके इस एक सवाल के जवाब ने अधिकारी को झकझोर कर रख दिया। महिलाओं ने रुआंसे मन से कहा—”नाहीं बाबू, जिनगी घर-दुआर, जंगल अउर खेत में बीत गई… मन में बस एगो आस बा, एक बेर बाबा विश्वनाथ के दर्शन हो जाएं।” यह सुनते ही डीआईजी ने जो फैसला लिया, वह आज सोमवार 29 जून को हकीकत में बदलने जा रहा है।

14 जून की मुलाकात ने सच किया सपना
दरअसल, बिहार बॉर्डर से सटे नौगढ़ तहसील के आखिरी छोर पर बसे पंडी गांव में बीती 14 जून को डीआईजी वैभव कृष्ण और एसपी आकाश पटेल ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत पहुंचे थे। जब अधिकारियों को पता चला कि इस गांव की महिलाओं ने आज तक कभी शहर नहीं देखा और न ही वे कभी बाबा विश्वनाथ के दरबार जा सकी हैं, तो उन्होंने तुरंत मौके पर ही इन महिलाओं की सालों पुरानी इच्छा को पूरा करने का फैसला ले लिया।

आज टूटेगी चौखट की ‘लक्ष्मण रेखा’
आज करीब 200 किलोमीटर दूर घने जंगलों के बीच बसे पंडी गांव से निकलकर करीब 40 महिलाएं पहली बार काशी विश्वनाथ धाम पहुंचेंगी। वे सिर्फ बाबा के दरबार में माथा ही नहीं टेकेंगी, बल्कि वाराणसी के अन्य प्रमुख और ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों का भ्रमण भी करेंगी। गरीबी, परिवहन साधनों की कमी और पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण जो महिलाएं कभी गांव की सीमा से बाहर नहीं जा सकीं, उनके लिए यह यात्रा एक नई और आधुनिक दुनिया से पहला परिचय होगी।

संवेदनशील पुलिसिंग के साथ विकास पर भी सवाल
राणा परिवार की तरह यहाँ भी चन्दौली पुलिस ने संवेदनशीलता की एक बड़ी मिसाल पेश की है, जो वनांचल की महिलाओं के आत्मविश्वास को नई उड़ान देगा। हालांकि, यह घटना पुलिस की तारीफ के साथ-साथ सिस्टम पर एक बड़ा सवाल भी छोड़ जाती है कि आजादी के इतने दशकों बाद भी हमारे जिले में ऐसे गांव क्यों हैं, जहां की महिलाओं ने कभी अपने गांव की सीमा तक नहीं लांघी? बहरहाल, पुलिस की इस अनूठी पहल की पूरे क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है।

 

Check Also
Close