
जमुई केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन का त्रैवार्षिक आमसभा सह चुनाव संपन्न, पंकज कुमार सिंह निर्विरोध जिलाध्यक्ष निर्वाचित
SDM शौरभ कुमार ने कहा कि आप लोग समाज के सच्चे सेवक हैं। रात 12 बजे भी किसी को इमरजेंसी हो तो आप दुकान खोल कर सेवा देते हैं।
प्रदेश अध्यक्ष प्रसन कुमार सिंह, महासचिव प्रभाकर कुमार भी हुए शामिल।
झाझा के सुरेश कुमार भी अपने पद पर पुनः हुए निर्वाचित।
प्रवीण सिन्हा समेत अन्य ने निभाई अपनी सक्रिय भूमिका।
जमुई जिला ब्यूरो डॉ बिरेंद्र कुमार की रिपोर्ट
जमुई। बिहार कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की जमुई जिला इकाई का त्रैवार्षिक आमसभा सह चुनाव कार्यक्रम रविवार को शहर के न्यू द्वारिका विवाह भवन में हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले भर से सैकड़ों दवा व्यवसायी शामिल हुए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष परसन कुमार सिंह, महासचिव प्रभाकर कुमार शामिल हुए, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश कोषाध्यक्ष सतीश कुमार सिंह एवं संगठन सचिव सत्येन्द्र कुमार ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अनुमंडल पदाधिकारी, जमुई सौरव कुमार ने सभी गणमान्य अतिथियों के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
अपने उद्बोधन में एसडीएम सौरव कुमार ने कहा कि दवा व्यवसाय केवल व्यवसाय नहीं, बल्कि मानव सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है।
उन्होंने कहा, “दवा व्यवसायियों में मानव सेवा और भाईचारा का भाव रहता है।आप लोग समाज के सच्चे सेवक हैं, किसी को कोई तकलीफ हो तो आप 12 बजे रात में भी उठकर उनकी मदद करते हैं। आपका यह जज्बा काबिले तारीफ है।
वहीं प्रदेश अध्यक्ष परसन कुमार सिंह ने अपने संबोधन में संगठन की एकता पर जोर दिया और कहा कि जमुई जिला इकाई पूरे बिहार में एक मिसाल है। उन्होंने नए निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वे दवा व्यवसायियों के हितों के लिए लगातार काम करेंगे।
निर्विरोध निर्वाचित हुए सभी पदाधिकारी आमसभा के बाद चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। मुख्य चुनाव पदाधिकारी अरूण कुमार सिंह ने मंच से चुनाव परिणामों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि सभी पदों पर उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं,जो संगठन की एकजुटता को दर्शाता है।

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी इस प्रकार है :-
• जिलाध्यक्ष – पंकज कुमार सिंह • सचिव – ब्रजेश कुमार सक्सेना • कोषाध्यक्ष – कालेश्वर साह • उपाध्यक्ष – सुबोध कुमार सिंह • संयुक्त सचिव – शंभू शरण सिंह • संगठन सचिव – प्रवीण कुमार चुनाव की घोषणा के बाद पूरे सभागार में तालियों की गड़गड़ाहट से नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को और मजबूत बनाने तथा जिले के सभी दवा व्यवसायियों की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
कार्यक्रम के अंत में संगठन सचिव द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। इस सफल आयोजन में जमुई जिले के सभी प्रखंडों से आए सैकड़ों दवा व्यवसायियों ने भाग लेकर इसे सफल बनाया।




















