[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुंडवाचैनपुर में SSB-पुलिस की संयुक्त छापेमारी, 198 लीटर नेपाली शराब बरामदझाझा में बीती रात्रि गणेश भगवान् की मूर्ति विसर्जन के दौरान पुलिस पर पथराव, कई पुलिस कर्मी को आई चोटेंझाझा GRP थाना अध्यक्ष को मिली बड़ी कामयाबी, चोरी के मोबाइल के साथ दो आरोपी गिरफ्तारबिक्रमगंज: जनता दरबार में 88 परिवादियों की समस्याओं की हुई सुनवाईनोखा व्यापार मंडल अध्यक्ष पद के लिए राम अवध पटेल ने भरा नामांकनझाझा भाजपा के सेवा संकल्प अभियान की रक्त दान से हुई शुरुआतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर झाझा गांधी चौक में 100 दीप प्रज्वलित कर दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामनाभारतीय जनता पार्टी शेखपुरा जिला अध्यक्ष रेशमा भारती की नेतृत्व में यह भव्य कार्यक्रम में आयोजित किया गयासृजन के देवता भगवान विश्वकर्मा की भव्य प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से हुई पूजाप्रसिद्ध बाबा झुमराज मंदिर में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन
बिहारराज्यसीतामढ़ी

वाइब्रेंट विलेज परसा में SSB ने लगाया मानव चिकित्सा शिविर, 101 ग्रामीणों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

वाइब्रेंट विलेज परसा में SSB ने लगाया मानव चिकित्सा शिविर, 101 ग्रामीणों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

ब्यूरो रिपोर्ट सुजीत कुमार 

सीतामढ़ी, 16 सितंबर 2026। 20वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB), सीतामढ़ी द्वारा बुधवार को वाइब्रेंट विलेज परसा में मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन 20वीं वाहिनी के कमांडेंट श्री विनोद कुमार तलवार के मार्गदर्शन एवं डॉ. अश्विनी कुमार सिंह, उप कमांडेंट (चिकित्सा) की देखरेख में किया गया।

चिकित्सा शिविर के दौरान पुरुषों, महिलाओं एवं बच्चों सहित कुल 101 ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गई। चिकित्सकों द्वारा ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया गया। इस दौरान ग्रामीणों के बीच निःशुल्क दवाइयों का भी वितरण किया गया।

शिविर का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा जनकल्याण के प्रति सशस्त्र सीमा बल की प्रतिबद्धता को मजबूत करना है। SSB द्वारा आयोजित इस पहल से सीमावर्ती ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिला।

Check Also
Close