अरवलटॉप न्यूज़बिहारराज्य
ड्रोन तकनीक से फसलों का छिड़काव, किसानों को आधुनिक कृषि से जोड़ने की पहल

ड्रोन तकनीक से फसलों का छिड़काव, किसानों को आधुनिक कृषि से जोड़ने की पहल
कलेर प्रखंड के लोदीपुर में ड्रोन के जरिए हुआ फसल पर छिड़काव
अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट
कलेर (अरवल)। जिले के किसानों को आधुनिक एवं उन्नत कृषि तकनीकों से जोड़ने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में कलेर प्रखंड अंतर्गत लोदीपुर गांव में ड्रोन तकनीक के माध्यम से फसलों पर छिड़काव किया गया।
ड्रोन आधारित छिड़काव से कम समय में फसल के बड़े क्षेत्र को कवर किया जा सकता है। इससे कृषि कार्यों को अधिक सुगम, प्रभावी और तकनीक आधारित बनाने में मदद मिलती है। साथ ही, आधुनिक तकनीक के उपयोग से किसानों के समय और श्रम की बचत होने की भी उम्मीद है।
कृषि क्षेत्र में ड्रोन तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल को किसानों के लिए आधुनिक खेती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे किसानों को पारंपरिक कृषि पद्धतियों के साथ नई तकनीकों को अपनाने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।




















