[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

अरवल जिला से NDA के प्रचंड जीत पर हुआ आभार सभा एवं सम्मान समारोह का आयोजन कुर्था विधानसभा 215 की महान जनता–मालिकों को शत-शत नमन: पप्पू वर्माएनडीए के ऐतिहासिक जीत पर समर्थकों ने अबीर गुलाल लगाकर बाटी मिठाइयांपूर्वी चंपारण जिला के रक्सौल अनुमंडल शहर बाजार कि दशा दुर्दशानीतीश ने चिराग को गले लगाकर दी जीत की बधाई, सरकार गठन से पहले बड़ी राजनीतिक मुलाकातभाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल का मेहनत रंग लाया, चुनाव परिणाम में मिली चमत्कार मोतिहारी से 12 में 11 विधानसभा एनडीए प्रत्याशी की जीत, वही महागठबंधन से एक ढाका विधानसभा की जीतमतगणना को लेकर रोहतास में स्कूल रहेंगे बंदभारत में बढ़ रहा डाइबिटीज से एक मिलियन लोग प्रभावित सशस्त्र सीमा बल द्वारा निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन
जमुईदेशबिहारराज्य

जमुई भाजपा जिला अध्यक्ष समेत सभी भाजपाइयों ने लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने की घोषणा पर जताई प्रसन्नता

जमुई जिला ब्यूरो बिरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

भारतीय राजनीति के लौह पुरुष एवम भाजपा के पितामह लालकृष्ण आडवाणी जी को देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न देने की घोषणा से भाजपा जिला ईकाई जमुई में प्रसन्नता व्यक्त की है। भाजपा जिला अध्यक्ष कन्हैया कुमार सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अपने राजनैतिक जीवन में अपनी क्षमता से देश और लोकतंत्र को मजबूत करने वाले आडवाणी जी को देश रत्न से सम्मानित किया जाना हर देशवासियों के लिए हर्ष का विषय है।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष बृजनंदन सिंह एवं दुर्गा प्रसाद केशरी ने कहा कि राजनीति में सुचिता, समर्पण और दृढ़ संकल्प का प्रतीक करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत रहे महामानव लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने के निर्णय से देश आज हर्ष एवम आनंद की अनुभूतियों से ओत-प्रोत है। नेता द्वय ने कहा वे अपने राजनैतिक जीवन में एक आदर्श प्रस्तुत करते हुए अपनी विद्वत्ता से संसदीय गरीमा को बनाये रखने में जो अपनी अहमभूमिका निभाई। वैसे व्यक्तित्व को देश के सर्वोच्च सम्मान देनेवाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी बधाई के पात्र हैं। इस अवसरपर भाजपा के जिला महामंत्री विनय कुमार पाण्डेय, सिकन्दर पटेल मंत्री गायत्री कुमारी साधना सिंह संतोष सिंह, गोपाल कृष्ण, प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा मंत्री सोनेलाल पासवान, सुनीता सिंह,विभा सिंह,नगर अध्यक्ष अजय पासवान, अंकित केशरी, परमानंद सिंह, गौरीशंकर सिंह, राजेश मंडल, हिमांशु सिंह शंभू राम चन्द्र वंशी, धनंजय चन्द्र वंशी, अभिषेक दुवे ने प्रसन्नता व्यक्त किए।

Check Also
Close