[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

तेज प्रताप यादव को 14 दिनों के लिए भेजा गया बेऊर जेलबिहार सरकार के सेवा, संकल्प, समर्पण के 100 दिन पूरे होने पर मोतिहारी में सांस्कृतिक समारोह का आयोजनसम्राट सरकार के 100 दिन पूरे नोखा प्रखंड में लोगों ने सीएम का लाइव प्रसारण देखाधनबाद इंटरसिटी में चोरी का खुलासा, जेवर से भरे बैग के साथ दो आरोपी गिरफ्तारझाझा मारवाड़ी युवा मंच की एक अनोखी पहल, बच्चों के बीच बढ़ी चहल पहलडॉ0 राम अधार जोसफ जी को अखिल भारतीय किसान कांग्रेस उत्तरप्रदेश पूर्वी जोन का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायलअरवल पुलिस ने पायस मिशन स्कूल में शुरू किया ‘ऑपरेशन विधि पालक’ और ‘दीदी पुलिस टीम’ कार्यक्रमअरवल पुलिस का लाइन डे कार्यक्रम आयोजित, पुलिसकर्मियों की समस्याओं का त्वरित समाधान का दिया निर्देशअरवल: दोर्रा पंचायत में लगा सहयोग शिविर, ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर हुआ समाधान
पटनाबिहारराज्य

बिहार चुनाव के खत्म होती ही कांग्रेस को बड़ा झटका, शकील अहमद ने दिया इस्तीफा

बिहार चुनाव के खत्म होती ही कांग्रेस को बड़ा झटका, शकील अहमद ने दिया इस्तीफा

वरिष्ठ कांग्रेस नेता शकील अहमद ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. शकील अहमद यूपीए सरकार में गृह राज्य मंत्री रहे हैं. उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अपना इस्तीफा भेज दिया है।

शकील अहमद कांग्रेस विधायक दल के नेता हैं और कदवा विधानसभा सीट से उम्मीदवार भी हैं. ऐसे में उनका इस्तीफा कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. मिल रही जानकारी के मुताबिक, शकील अहमत पार्टी के राज्य इकाई से नाराज चल रहे थे. वह बिहार चुनाव में टिकट बंटवारे से नाखुश थे.

कांग्रेस से अपने इस्तीफे पर बिहार के पूर्व मंत्री शकील अहमद ने कहा, “…मैंने बताया है कि मैं अपने साथी पार्टी नेताओं के साथ मतभेदों के कारण भारी मन से इस्तीफा दे रहा हूँ. मैं पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों का समर्थन करता रहूंगा।

मैंने अभी-अभी प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है…”शकील अहमद खान ने अपने इस्तीफा पत्र में कांग्रेस अध्यक्ष को संबोधित करते हुए लिखा है कि कृपया आपके नाम लिखे मेरे 16 अप्रैल 2023 के पत्र का स्मरण करें जिसके द्वारा मैंने पार्टी को सूचित किया था कि मैं अब भविष्य में कभी चुनाव नहीं लड़ूंगा।

अभी हाल ही में मैंने यह घोषणा भी कर दिया था कि मेरे तीनों पुत्र कनाडा में रहते हैं और उनमें से किसी की भी राजनीति में शामिल होने में कोई रुचि नहीं है, इसलिए वह भी चुनाव नहीं लड़ेंगे।

लेकिन मैं फिर भी जीवन भर कांग्रेस में बना रहूंगा. परंतु अध्यक्ष महोदय यह अब संभव नहीं लगता है. बहुत ही दुखी मन से मैंने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा देने का फैसला लिया है।

Check Also
Close