[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

बथनाहा थाना में मोटरसाइकिल चोरी कांड संख्या 37/26 का कुंडवा चैनपुर थाना ने किया उद्वेगणथाना चकिया गांव सोनहुल के 20 वर्ष दलित युवक लापता घर के परिजन परेशानथाना चकिया गांव सोनहुल के 20 वर्ष दलित युवक लापता घर के परिजन परेशानबैरगनिया पुलिस द्वारा छापेमारी में 200 लीटर अर्ध निर्मित देसी शराब को किया गया नष्टस्व० अनीता देवी के प्रथम पुण्यतिथि पर हुआ बैरगनिया गौशाला परिसर में गौ भोजन के साथ श्रद्धा और सम्मान के साथ कई कार्यक्रमों का आयोजनमौत बनकर खड़ा जर्जर पोल, सालों से डर में जी रहा है परिवारलूट कांड का महज 24 घंटे के अंदर सफल उद्भेदन, 04 अभियुक्त गिरफ्तारचेयरमैन गौरव श्रीवास्तव चंदौली चकिया नगर के सबसे लोकप्रिय नेताओं में शीर्ष पर बने हुए हैं। उन्हें जननायक और दूरदर्शी नेता के रूप में देखा जाता है, जो चंदौली चकिया नगर के मान-सम्मान बढ़ा रहे हैं। उनके नेतृत्व को उनकी ईमानदारी, साहस और निर्णायक क्षमता के लिए सराहा जाता है।मुगलसराय पुलिस की बड़ी कामयाबी: मंदिर में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, बर्तन और त्रिशूल बरामद​​​​​​​सोनो पुलिस ने बेगुसराय एवं केबाली गांव के दो फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
पूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

मतगणना के दिन मोतिहारी नगर निगम क्षेत्र के सभी विद्यालय एवं कोचिंग संस्थानों में शैक्षणिक गतिविधियों पर लगा प्रतिबंध

मतगणना के दिन मोतिहारी नगर निगम क्षेत्र के सभी विद्यालय एवं कोचिंग संस्थानों में शैक्षणिक गतिविधियों पर लगा प्रतिबंध

रिपोर्ट सुजीत कुमार 

मोतिहारी: बच्चों की सुरक्षा, सुचारू यातायात एवं मतगणना कार्य के निर्विघ्न संचालन को लेकर जिला प्रशासन का आदेश।

       बिहार विधान सभा आम निर्वाचन-2025 के अंतर्गत जिले की सभी 12 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान 11 नवम्बर को शांतिपूर्ण संपन्न हो चुका है। 14 नवम्बर 2025 (शुक्रवार) को जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना का कार्य जिला मुख्यालय मोतिहारी स्थित एम एस कॉलेज एवं डायट केंद्र छतौनी में निर्धारित है।

मतगणना के दौरान संभावित भीड़भाड़ एवं शहर के मार्गों पर राजनीतिक दलों के वाहनों के दबाव को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के मद्देनज़र जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह जिला पदाधिकारी, श्री सौरभ जोरवाल ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा-163 के तहत आदेश जारी करते हुए कहा है कि मोतिहारी नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत सभी सरकारी एवं निजी विद्यालय (प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों सहित) तथा कोचिंग संस्थान 14 नवम्बर 2025 को शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध रहेगा।

उन्होंने कहा कि यह निर्णय बच्चों की सुरक्षा, सुचारू यातायात एवं मतगणना कार्य के निर्विघ्न संचालन को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

Check Also
Close