[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

भदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेला
जमुईबिहारराज्य

सशस्त्र सीमा बल द्वारा निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन

सशस्त्र सीमा बल द्वारा निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन

जमुई जिला ब्यूरो बिरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

16वी वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल के कमांडेन्ट श्री अनिल कुमार पठानिया के दिशा-निर्देशानुसार ‘वन्दे मातरम’ (राष्ट्रीय गीत) के 150वीं वर्षगांठ पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के अन्तर्गत आज दिनांक 13/11/2025 को ‘सी’ समवाय चरकापत्थर के कार्यक्षेत्र के नक्सल प्रभावित ग्राम टहकार में ‘स्वस्थ भारत माता’ कार्यक्रम एवं पशु चिकित्सा शिविर (VCA-OPD) का आयोजन किया गया।

जिसमें पशु चिकित्सालय जमुई के पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ० दिवेश कुमार नीरज के द्वारा गरीब एवं जरूरतमंद ग्रामीणों के पशुओं का उपचार किया गया एवं निःशुल्क दवाइयाँ वितरित किए गए।

शिविर के दौरान आसपास के ग्राम टहकार, गढ़टांड, कड़ाघोड़ा, थम्हन व चिल्काखार, के कुल 58 ग्रामीणजन लाभान्वित हुए तथा 242 पशुओं का उपचार करवाया गया। इस आयोजन के लिए उपस्थित ग्रामीणजनों ने सशस्त्र सीमा बल का आभार व्यक्त किया।

Check Also
Close