[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

अरवल जिला से NDA के प्रचंड जीत पर हुआ आभार सभा एवं सम्मान समारोह का आयोजन कुर्था विधानसभा 215 की महान जनता–मालिकों को शत-शत नमन: पप्पू वर्माएनडीए के ऐतिहासिक जीत पर समर्थकों ने अबीर गुलाल लगाकर बाटी मिठाइयांपूर्वी चंपारण जिला के रक्सौल अनुमंडल शहर बाजार कि दशा दुर्दशानीतीश ने चिराग को गले लगाकर दी जीत की बधाई, सरकार गठन से पहले बड़ी राजनीतिक मुलाकातभाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल का मेहनत रंग लाया, चुनाव परिणाम में मिली चमत्कार मोतिहारी से 12 में 11 विधानसभा एनडीए प्रत्याशी की जीत, वही महागठबंधन से एक ढाका विधानसभा की जीतमतगणना को लेकर रोहतास में स्कूल रहेंगे बंदभारत में बढ़ रहा डाइबिटीज से एक मिलियन लोग प्रभावित सशस्त्र सीमा बल द्वारा निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन
टॉप न्यूज़देशबिहारराज्यरोहतास

असहायों की सेवा ही मानवता की सेवा है:-संतोष यादव

गरीबों के बीच बारह सौ कंबल किया गया वितरण

रोहतास दावथ संवाददाता चारोंधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दावथ( रोहतास ) दावथ प्रखंड के इटवा पंचायत के जगोधरा गांव में राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष यादव ने अपने निज ग्राम जगोधरा में असहाय निर्धन एवं वृद्धो के बीच 1200 कंबल का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने ने कहा जन सेवा नारायण की सेवा है।हमेशा जरूरतमंद व असहाय लोगों की सेवा में तत्पर रहता हूं।ठंड के बढ़ते मौसम में गरीब व असहाय की परेशानी को देखते हुए समय पर मेरे द्वारा मदद पहुंचाई जा रही है। कड़ाके की ठंड में असहायों की सेवा ही मानवता की सेवा है। मैं हमेशा लोगों की समस्याओं को दूर करने का हर संभव प्रयास करता है। मानव सेवा करना परमधर्म है। इस अवसर पर बारह सौ बुजुर्ग वृद्ध व जरूरतमंद लोगों को कंबल दिया गया। बताते चले कि संतोष यादव दावथ प्रखंड के इटवा पंचायत के जगोधरा गांव के मुल निवासी हैं। वर्तमान में राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष के के पद पर सुशोभित है। इनके द्वारा अपने इटवा पंचायत में

  समय-समय पर गरीबों एवं असहायों की मदद पहुंचाया जाता है। वही इटवा पंचायत के जनता ने इनके द्वारा कंबल वितरण किए जाने पर भूरी भूरी प्रशंसा की। और कहां है कि आज के युग में ऐसे ही नेता की जरूरत है। जो निःस्वार्थ भाव से हमेशा लोगों की सेवा करते रहते हैं।इस मौके पर दिनारा विधानसभा के स्थानीय विधायक विजय मंडल, राजद के वरिष्ठ नेता,डॉ रामेश्वर सिंह, काबूल खान, भागीरथी यादव, विजय सिंह, परशुराम यादव, रब नवाज राजू, दिलीप सिंह, भदयी सिंह ,हरिओम सिंह, छोटू सिंह, मिश्री सिंह ,रंजन कुमार, युवा नेता अरविंद कुमार ,गोपेश कुमार पप्पू कुमार ,विक्रम कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।

Check Also
Close