[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष आयुष बंका के नेतृत्व में झाझा इकाई ने सुदूर देहातों में गरीबों के बीच किया कम्बल का वितरणकुण्डवा चैनपुर SSB के सब इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में हुआ “बॉर्डर यूनिटी रन” का आयोजनGM छत्रसाल सिंह ने बख्तियारपुर, राजगीर, तिलैया, कोडरम, धनबाद, रेलखंडों का किया विंडो निरीक्षण।आपूर्ति पदाधिकारी का स्थानांतरण होने पर की गई विदाई सह सम्मान समारोहचालक सिपाही परीक्षा में फर्जी मजिस्ट्रेट बनकर सेंटर में घुसे सॉल्वर गैंग, एक परीक्षार्थी समेत चार गिरफ्तारदानापुर मंडल में नवंबर माह के टिकट जाँच अभियान में TTE, DY CIT, CIT ने रचा इतिहास, 43 करोड़ से भी ज्यादा का राजस्व रेल को दिया।जमुई चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के नव निर्वाचित पदाधिकारियों, सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में…..रेल भवन के लिए रेल आंदोलन के सूत्रधार मुख्य संयोजक मनोज सिंह यादव से डीएम अभिलाषा शर्मा के द्वारा भेजा अनुरोध पत्र बुनियादी साक्षरता परीक्षा हर्षोल्लास से हुई संपन्नचंदौली मुख्यालय में दिनदहाड़े स्नैचिंग की वारदात, राहगीर के गले से सोने का लॉकेट छीनकर भाग रहे चोर को भीड़ ने दबोचा
जमुईटॉप न्यूज़देशबिहारराज्य

जन्मदिन पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

जन्मदिन पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

जमुई जिला ब्यूरो बिरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

झाझा,निज प्रतिनिधि।विकास के नाम पर वृक्षों की अंधाधुंध कटाई और बेलगाम बढ़ती जनसंख्या से धरती पर पर्यावरण संकट बढ़ता जा रहा है। सरकारों को जितना हरियाली के लिए प्रयास करना चाहिए था , उतना नहीं हुआ है। कुछ समझदार लोगों में पेड़ों के प्रति जागरूकता अवश्य बढ़ी है। यह बातें भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश क्षेत्रीय प्रभारी सिंटू कुमार राज ने आज अपने जन्मदिन के मौके पर  कही।

साथ ही जन्मदिन के उपलक्ष्य में पांच छायादार पौधों का रोपण किया और पौधों के संरक्षण का प्रण लिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वह व्यक्ति जो सार्वजनिक जीवन में रहता है और उसका अनुसरण लोग करते हैं उसे आगे आकर एक उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए और वातावरण की बेहतरी के लिए उदाहरण स्थापित करना चाहिए।

इस अवसर पर उन्होंने  सभी बुजुर्गों का आशीर्वाद और सरस्वती माता का पूजा अर्चना कर प्रार्थना किए सभी कार्यकर्ताओं ने कहा कि पेड़ हमारे जीवन का आधार है। जो हमें जीने के लिए आक्सीजन देते हैं। और उन्होंने बताया कि जन्मदिन पर एक पौधा जरूर लगाना चाहिए, क्योंकि पौधरोपण के लिए यही समय सबसे उपयुक्त होता है। इस मौके पर भाजपा नेता रघुनंदन साव राजन कुमार गुड्डू कुमार नितीश साव दीपक साव मौजूद थे।

Check Also
Close