[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

नोखा नगर परिषद में बोर्ड की ही बैठक, कई योजनाओं पर किया गया चर्चाJOB IN MOTIHARI मोतिहारी में नौकरी पाने के लिए जान लीजिए क्या करना होगा26/11 के वीर सुरक्षा जवानों को कृतज्ञ राष्ट्र का श्रद्धा:–सुमन पहलेजा पंचायत भवन में मुखिया ने मनाया संविधान दिवस मोतिहारी में ज़िला स्तरीय बाल विवाह विरोधी प्रतिज्ञा कार्यक्रम हुआ आयोजनबिहार विधानसभा चुनाव 2025 की समीक्षा बैठक सम्पन्नबाबा झुमराज मंदिर कमेटी सदस्यों ने पिछले दो माह का आय व्यय का व्योरा किया सार्वजनिक राम मंदिर पर धर्म ध्वज का क्या है धार्मिक महत्व, क्यों खास है 44 मिनट का शुभ मुहूर्तजिला के उप विकास आयुक्त के तत्वधान में इंदिरा आवास सहित कई योजनाओं को लेकर हुआ गहन समीक्षा बैठकबिहार के अंतर्राष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने धर्मेंद्र को अनोखे अंदाज में दी श्रद्धांजलि
उत्‍तर प्रदेशटॉप न्यूज़देशभाषाराज्य

चकिया गांधी पार्क में आयोजित परंपरागत कार्यक्रम

जासं,चकिया (चंदौली): होली के हुडदंग का आगाज सोमवार की देर शाम रंग भरी एकादशी के साथ हुआ। गांधी पार्क में आयोजित परंपरागत कार्यक्रम में लोगों ने जमकर अबीर गुलाल उड़ाया। एक दूसरे के गले मिल होली की बधाई दी। भगवान शंकर के गौना की तिथि होने की मान्यता के चलते लोगों ने अबीर गुलाल के साथ ही भांग की ठंढई का स्वाद भी चखा। कार्यक्रम में विनोद ¨सह गणित को दुल्हा व जुम्मन सोनकर को दुल्हन के रूप में मंच पर बैठाया गया।

मुबाकरपुर गांव के आकाशवाणी कलाकार रामजनम भारती ने फगुवा, सोहर, चैता से उपस्थित श्रोताओं को झूमने पर विवश कर दिया। होली खेलें रघुवीरा अवध में.., जोगिरा सरररर जैसे फाग गीतों की प्रस्तुति कर गंवई परंपरा को जिवंत कर दिया। ठंडई के सुरूर में श्रोता देर रात तक फाग गीतों का आनंद लेते नजर आए। बाकी कोर कसर गायक नीरज नादान, श्याम नारायण यादव, मनोज पहलवान ने पूरा कर दिया। ठेठ गंवई भोजपुरी फगुआ गीतों से लोगों का दिल जीत लिया। फाग गीतों की मस्ती में कब आधी रात बीत गई लोगों को पता ही नहीं चला। चेयरमैन अशोक बागी ने परंपरा का निर्वहन करते हुए लोगों का आभार प्रकट किया। कहा होली प्रेम व भाईचारे का त्योहार है। नगरवासी पर्व को आपसी प्रेम के साथ मनाएं। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष आलोक जायसवाल, प्रदीप गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे

 

 

चंदौली ब्यूरो चीफ –  नितेश सिंह यादव की रिपोर्ट
Check Also
Close