[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

अरवल जिला से NDA के प्रचंड जीत पर हुआ आभार सभा एवं सम्मान समारोह का आयोजन कुर्था विधानसभा 215 की महान जनता–मालिकों को शत-शत नमन: पप्पू वर्माएनडीए के ऐतिहासिक जीत पर समर्थकों ने अबीर गुलाल लगाकर बाटी मिठाइयांपूर्वी चंपारण जिला के रक्सौल अनुमंडल शहर बाजार कि दशा दुर्दशानीतीश ने चिराग को गले लगाकर दी जीत की बधाई, सरकार गठन से पहले बड़ी राजनीतिक मुलाकातभाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल का मेहनत रंग लाया, चुनाव परिणाम में मिली चमत्कार मोतिहारी से 12 में 11 विधानसभा एनडीए प्रत्याशी की जीत, वही महागठबंधन से एक ढाका विधानसभा की जीतमतगणना को लेकर रोहतास में स्कूल रहेंगे बंदभारत में बढ़ रहा डाइबिटीज से एक मिलियन लोग प्रभावित सशस्त्र सीमा बल द्वारा निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन
Crime Newsटॉप न्यूज़देशबिहारराज्यसुपौल

सुबह सुबह सुपौल में बड़ा हादसा… निर्माधीन पुल का गार्डन गिरा, 9 मजदूरों के दबे होने की है खबर, एक की मौत

ब्यूरो सुपौल बिहार

बिहार के सुपौल के बकोर में शुक्रवार की सुबह एक पुल का गार्डन गिरने से बड़ा हादसा हो गया है। घटना शुक्रवार सुबह 7:00 बजे की बताई जा रही है। इस घटना में कई मजदूरों के दबे होने की खबर भी आ रही है।

मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बचाव दल भी मौके पर पहुंच गई है।

बिहार के सुपौल के बकोर में शुक्रवार सुबह एक पुल का गार्डर गिरने से बड़ा हादसा हो गया है। घटना करीब सुबह सात बजे की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि 50,51,52 पिलर का गार्टर गिरा है।

इस घटना में कई मजदूरों के दबने की खबर बताई जा रही है। वहीं एक की मौत हो गई है। इस बात की जानकारी डीएम कौशल कुमार ने खुद दी है। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई है। बचाव दल भी मौके पर पहुंच गए हैं।

दबे हुए मजदूरों को बाहर निकाला जा रहा है। जानकारी के मुताबिक कुछ मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भारत का सबसे बड़ा पुल बन रहा था

इसे भारत का सबसे बड़ा पुल बताया जा रहा है। यह 1200 करोड़ की लागत से बन रहा था। अभी बचाव कार्य जारी है। मजदूरों को बाहर निकालने में मशक्कत करनी पड़ रही है।

Check Also
Close