[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

अरवल जिला से NDA के प्रचंड जीत पर हुआ आभार सभा एवं सम्मान समारोह का आयोजन कुर्था विधानसभा 215 की महान जनता–मालिकों को शत-शत नमन: पप्पू वर्माएनडीए के ऐतिहासिक जीत पर समर्थकों ने अबीर गुलाल लगाकर बाटी मिठाइयांपूर्वी चंपारण जिला के रक्सौल अनुमंडल शहर बाजार कि दशा दुर्दशानीतीश ने चिराग को गले लगाकर दी जीत की बधाई, सरकार गठन से पहले बड़ी राजनीतिक मुलाकातभाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल का मेहनत रंग लाया, चुनाव परिणाम में मिली चमत्कार मोतिहारी से 12 में 11 विधानसभा एनडीए प्रत्याशी की जीत, वही महागठबंधन से एक ढाका विधानसभा की जीतमतगणना को लेकर रोहतास में स्कूल रहेंगे बंदभारत में बढ़ रहा डाइबिटीज से एक मिलियन लोग प्रभावित सशस्त्र सीमा बल द्वारा निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन
देशपुरस्कारबिहारराज्यरोहतास

नोखा की गुड़िया ने दिखाई कमाल दिल्ली मैराथन में प्राप्त किया प्रथम स्थान

कई देश, राज्यों से महिला धाविका आई हुई थी

रोहतास नोखा संवाददाता मंटू कुमार की रिपोर्ट 

 नोखा ( रोहतास) नोखा प्रखंड की रहने वाले गुड़िया कुमारी जो की लगातार मैराथन में प्रथम स्थान प्राप्त कर रही है। दिल्ली में नोएडा से 10 किलोमीटर का मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जिसमे कि नोखा गांव की रहने वाली मध्यवर्गीय परिवार की बेटी गुड़िया कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जहां पर की विदेशी धावक बीच में भाग ली।और सफलता प्राप्त की।

गांव की लड़की ने दिखाया कि भारत गांव में बसता है बस एक बार ईमानदारी से गांव के प्रतिभा को तरासा जाए तो विश्व में जो ओलंपिक में पदक का सूखा पड़ा है उसे निजी प्रतियोगिता के तौर पर हासिल की जा सकती है। महिला वर्ग में दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेकर के दिल्ली में अपना डंका बजाया।

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर के नोखा प्रखंड की वीडियो अतुल गुप्ता द्वारा आइकॉन बनाई गई धावीका ने अपना दम दिखाते हुए सभी को लोहा मनवाया।

गुड़िया कुमारी ने बताया कि कड़ी मेहनत की बदौलत या सफलता हासिल की है। दिल्ली मैराथन में दौड़ मे दिल्ली के नोएडा में 10 किलोमीटर दौड़ में गुड़िया कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त की।

कई राज्य की लड़कियां भाग ली दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, झारखंड नेपाल, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश पंजाब सहित कई राज्य की लड़कियां मौजूद थी।

जहां पर की सबको पीछे छोड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। बताते चलें कि से पूर्व में भी गया, प्रयागराज उत्तर प्रदेश में मैराथन में प्रथम स्थान प्राप्त की थी।

Check Also
Close