[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

आर्थिक रूप से इस नए बजट से लोगों को मिलेगी राहत: डॉ. मनीषपूर्णिया के धरती पर फिरदौस ने लहराया अरवल जिला का परचमभारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 104वीं जयंती पर जदयू परिवार ने दी श्रद्धांजलिकेंद्र सरकार के बजट सामने आने के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट…समानता, सद्भावना और करुणा से समाज को एक सूत्र में बंधने वाले थे संत रविदाससंत रविदास जी हिन्दू समाज के महान स्तंभ थे: चारों धाम मिश्रानई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं रेलवे संघर्ष समिति के लोगहड़ताल पर गए CO पर सरकार सख्त, ‘नो वर्क नो पे’ से लेकर बंगला खाली कराने तक के संकेतरेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडर
अरवलटॉप न्यूज़बिहारराज्य

प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ के द्वारा लगातार 154वें रविवासरीय साप्ताहिक पौधरोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट 

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री परिवार जहानाबाद की युवा इकाई प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ के द्वारा लगातार 154वें रविवासरीय साप्ताहिक पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन भगवानगंज के खानपुरा ग्राम में कुमार श्रीकांत जी के निजी जमीन पर किया गया।

पौधरोपण कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री मंत्र के सस्वर उच्चारण एवं पौधों का पूजन कर किया गया।

इस पावन अवसर पर उपस्थित कुमार श्रीकांत ने कहा कि वर्तमान समय में प्रदूषण से पर्यावरण असंतुलित होता जा रहा है।इस प्रदूषण को रोकने का सबसे सरल उपाय अधिक से अधिक संख्या में पौधा लगाकर उसकी देखभाल करना है।

वर्तमान समय में पर्यावरण को संतुलित बनाने का सबसे महत्वपूर्ण कार्य वृक्षारोपण है। अगर समाज के प्रत्येक व्यक्ति कम से कम प्रत्येक वर्ष 05 पौधा लगाकर उसकी देखभाल करें तो निश्चित रुप से पर्यावरण संतुलित होने में ज्यादा समय नहीं लगेगा।

जिले को हरा-भरा बनाने के लिए गायत्री परिवार द्वारा पौधरोपण का कार्यक्रम प्रत्येक रविवार को नि:शुल्क चलाया जाता है। यह कार्यक्रम प्रत्येक रविवार को तब तक चलता रहेगा जब तक की पर्यावरण संतुलित ना हो जाय।

जिले के सभी लोगों से निवेदन है कि कम से कम 05 पौधा वर्ष में जरूर लगायें अथवा गायत्री परिवार द्वारा चलाये जा रहे साप्ताहिक वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होकर जिले को हरा-भरा बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका जरूर निभायें।

इस अवसर पर युवा प्रकोष्ठ के रंगेश कुमार, श्यामनारायण कुमार, कौशल कुमार, मनोज मिश्रा, विनोद कुमार, रंगनाथ शर्मा,गोपीकृष्ण उपस्थित थे।

बचन देव कुमार
जिला मीडिया प्रभारी
गायत्री परिवार, जहानाबाद
दिनांक:-12/05/2024

Check Also
Close