[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

सहयोग पोर्टल पर लंबित शिकायतें बनीं कार्रवाई की वजहमाहपुर बारा में लक्ष्मी पूजा पर भंडारा कार्यक्रम आयोजितभदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीत
टॉप न्यूज़पटनाबिहारराज्य

सहयोग पोर्टल पर लंबित शिकायतें बनीं कार्रवाई की वजह

सहयोग पोर्टल पर लंबित शिकायतें बनीं कार्रवाई की वजह

ब्यूरो रिपोर्ट सुजीत कुमार 

सहयोग शिविर पोर्टल का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने से राहत देना और उनकी समस्याओं का निर्धारित समय में समाधान करना है। इस व्यवस्था के तहत शिकायत दर्ज होने के बाद संबंधित विभाग को उस पर सुनवाई और कार्रवाई करनी होती है। लेकिन समीक्षा के दौरान सामने आया कि कई अधिकारियों ने निर्धारित समय में शिकायतों का निपटारा नहीं किया। इससे आम लोगों की समस्याएं लंबित रहीं। सरकार ने इसे प्रशासनिक जिम्मेदारी में लापरवाही मानते हुए संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की।

राजस्व विभाग के सबसे ज्यादा अधिकारी निलंबित

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में राजस्व एवं भूमि सुधार, ग्रामीण विकास, नगर विकास तथा लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं।

निलंबित किए गए 15 अधिकारियों में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के आठ कर्मचारी हैं। इनमें सात अंचल अधिकारी (CO) और एक राजस्व कर्मचारी शामिल हैं। इसके अलावा ग्रामीण विकास विभाग के एक प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO), नगर विकास विभाग की एक कार्यपालक पदाधिकारी और लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के चार इंजीनियरों पर कार्रवाई की गई है।

इन 15 अधिकारियों पर हुई कार्रवाई, देखिए पूरी सूची

सरकार की कार्रवाई की जद में बिहार के अलग-अलग जिलों में तैनात अधिकारी और कर्मचारी आए हैं। निलंबित अधिकारियों की सूची इस प्रकार है: योजनाएंखोजें

जय प्रकाश – अंचल अधिकारी, हवेली खड़गपुर, मुंगेर।

अर्चना कुमारी – अंचल अधिकारी, टेटिया बंबर, मुंगेर।

रवि रंजन – प्रखंड विकास पदाधिकारी, आरा सदर, भोजपुर।

संजीव कुमार – अंचल अधिकारी, कोढ़ा, कटिहार।

संतोष कुमार सुमन – अंचल अधिकारी, नवगछिया, भागलपुर।

पंकज कुमार – अंचल अधिकारी, फारबिसगंज, अररिया।

रमेश कुमार – अंचल अधिकारी, बोधगया, गया।

रणजीत कुमार उपाध्याय – अंचल अधिकारी, मखदुमपुर, जहानाबाद।

प्रियंका सिंह – अंचल अधिकारी, त्रिवेणीगंज, सुपौल।

वीणा वैशाली – कार्यपालक पदाधिकारी, निर्मली और सिमराही, सुपौल।

रोहित कुमार दुबे – सहायक अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल, शेखपुरा।

भोला नाथ – कनीय अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल, कुढ़नी, मुजफ्फरपुर।

श्याम बाबू राय – कनीय अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल, मझौलिया, पश्चिम चंपारण।

पवन कुमार – कनीय अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल, सुरसंड, सीतामढ़ी।

शुभम कुमार – राजस्व कर्मचारी, पूर्व में उचकागांव अंचल, गोपालगंज में तैनात थे। वर्तमान में बाजपट्टी अंचल, सीतामढ़ी में पदस्थापित हैं।

Check Also
Close