
भदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
जिला परिषद सदस्य शाह शाद ने किया कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन, आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का दिया संदेश
अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट
अरवल। जिले के भदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा के शुभ अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य शाह शाद शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।
कार्यक्रम के अवसर पर भदासी पंचायत के मुखिया शेख परवेज, पंचायत समिति सदस्य जनार्दन यादव सहित श्रद्धालुओं एवं आयोजन समिति के सदस्यों से उनकी आत्मीय मुलाकात हुई।
इस मौके पर शाह शाद ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी गंगा-जमुनी तहजीब, आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करते हैं। इस तरह के कार्यक्रम समाज के लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने और आपसी सद्भाव बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
अंत में उन्होंने अरवलवासियों को लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।




















