
गोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखम
नोखागढ़ सूर्य मंदिर परिसर के समीप आयोजित दंगल में कई जिलों के पहलवानों ने लिया हिस्सा, रोमांचक मुकाबलों पर दर्शकों ने बजाईं तालियां
रोहतास संवाददाता मंटू कुमार की रिपोर्ट
रोहतास, नोखागढ़। गोवर्धन पूजा के शुभ अवसर पर नोखागढ़ स्थित सूर्य मंदिर परिसर के समीप गोवर्धन पूजा नोखा कमेटी की ओर से भव्य कुश्ती प्रतियोगिता यानी दंगल का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न जिलों से पहुंचे पहलवानों ने अपनी कुश्ती कला और शारीरिक दमखम का शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के दौरान पहलवानों के बीच एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। अखाड़े में उतरे पहलवानों ने अपने दांव-पेच आजमाते हुए प्रतिद्वंद्वी को पटखनी देने की पूरी कोशिश की। मुकाबलों को देखने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे। पहलवानों के शानदार प्रदर्शन पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया।

गोवर्धन पूजा के अवसर पर आयोजित इस पारंपरिक दंगल ने पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना दिया। आयोजन समिति के सदस्यों ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्रों में पारंपरिक खेलों और कुश्ती की संस्कृति को बढ़ावा मिलता है।
कार्यक्रम में गोवर्धन पूजा कमेटी के सदस्य मनीष कुमार, लालाबाबू यादव, धर्मेंद्र सिंह यादव, अरविंद यादव, रोहित यादव, शिवम कुमार, सुखदेव प्रसाद, बद्री प्रसाद, राजेंद्र सिंह, रविशंकर सिंह, विजय सेठ, श्यामलाल, अशोक चौधरी, मंटू यादव, देवानंद राम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
आयोजन समिति के सदस्यों ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार जताया।




















