[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

झाझा की श्री कृष्ण गौशाला में 17 नवंबर को होगी गोपाष्टमी पूजा, नए भवन का होगा भव्य उद्घाटनघोड़ासहन में आपसी विवाद के बाद दो युवकों को चाकू मारा, मोतिहारी रेफरअरवल: कुआं खार में डूब कर अधेड़ व्यक्ति की मौत शव बरामददुष्कर्म कांड का मुख्य फरार आरोपी थाना परिसर में किया आत्मसमर्पणकुंडवा चैनपुर पुलिस की अनूठी पहल, 70 बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का प्रयासअशोक धम्म विजयदशमी पर समस्तीपुर में भव्य समारोह: बिहार अंडर-19 कप्तान पुष्पम राज सहित राज्य चैंपियन सम्मानितअरवल पुलिस लाइन में पुलिस संस्मरण दिवस पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलिहसनपुर मेला से दो संदिग्ध व्यक्ति अभिरक्षा में लिए गएकुंडवा चैनपुर पुलिस की कार्रवाई, 75.95 लीटर शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तारमेला ड्यूटी के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को लिया अभिरक्षा में, BNSS की धारा 128 के तहत कार्रवाई
बिहारराज्यरोहतास

आप मुझे वोट दे मैं आपको नौकरी दुगा: तेजस्वी यादव

मोदी के धमकियों से नहीं डरता बिहार: तेजस्वी यादव

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

‌दावथ (रोहतास)। कोआथ के जग नारायण इंटर स्तरीय विद्यालय के मैदान में मंगलवार को बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह महागठबंधन के स्टार प्रचारक तेजस्वी यादव ने हुंकार भरी। उन्होने कहा कि मोदी के धमकियों से बिहार नहीं डरता।

जब हमारे पिता जी नही डरे तो हम कैसे डर सकते है। डटकर मुकाबला करना हम बिहारी जानते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार के साथ हमेशा ही सौतेला व्यवहार किया है।

आप मुझे वोट दे मैं आप को नौकरी दुगा। रोजगार, स्वास्थ्य,सड़क, कृषि एवं हवाई अड्डे जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर बिहार को एनडीए की सरकार ने भेदभाव किया है।

स्वयं के कार्यकाल में बिहार के युवाओं के लिए विभिन्न विभागों में सृजित किए गए रोजगार, अस्पतालों की सुदृढ़ व्यवस्था एवं शिक्षा के क्षेत्र में किए गए मूलभूत परिवर्तन को बताते हुए

उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में संपन्नता के लिए महागठबंधन को मजबूत करने का आह्वान करते हुए बक्सर लोक सभा क्षेत्र में राजद प्रत्याशी सुधाकर सिंह की जीत सुनिश्चित करने के लिए लोगों से अपील किया।

वही वीआईपी पार्टी सुप्रीमो मुकेश साहनी ने अपने संबोधन से युवाओं में जोश भरते हुए बाबा भीमराव आंबेडकर की संविधान और उसके अंतर्गत पिछड़ों के लिए दी गई व्यवस्था पर एनडीए सरकार द्वारा की जा रही प्रहार के बिंदुओं को रखा।

वही तेज प्रताप यादव ने लोगों से आग्रह किया की आप सभी एक जून को चुप चाप लालटेन का बटन दबाकर सुधाकर सिंह को विजई बनाए।

इसके अलावे महागठबंधन के कई स्थानीय नेताओं सहित जिला एवं प्रदेश स्तर के नेताओं ने सभा को संबोधित करते हुए बक्सर लोकसभा के प्रत्याशी सुधाकर सिंह के पक्ष में मतदान करने का अपील किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता गंगासागर सिंह कुशवाहा ने किया, जबकि संचालन रामचंद्र ठाकुर ने किया।

मौके पर एमएलसी अशोक पांडेय, सासाराम विधायक राजेश गुप्ता, डेहरी विधायक फतेह बहादुर सिंह, दिनारा विधायक विजय कुमार मंडल , राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष यादव, पूर्व विधायिका सीता सुंदरी, राजद नेता काबूल खान, परशुराम यादव,संजय यादव, बंदना राज, सहित कई लोग उपस्थित थे।

Check Also
Close