[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुंडवाचैनपुर में चोरी की तीन बाइक बरामद, पुलिस को देखकर नेपाल की ओर भागा आरोपीकुंडवाचैनपुर में 600 लीटर नेपाली शराब बरामद, तस्करों की बड़ी खेप ले जाने की थी तैयारीकुंडवाचैनपुर में 600 बोतल नेपाली शराब बरामद, दो नाबालिग समेत पांच पकड़े गएनीतीश संवाद कार्यक्रम को लेकर जदयू की बैठक, गांव-गांव जाकर लोगों को किया जाएगा आमंत्रितअरवल में 34 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं के शिलान्यास एवं शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजनआरा में आयोजित राज्य स्तरीय नेटबॉल चैंपियनशिप के लिए अरवल की टीम रवानाबाबा झुमराज धाम में रामकथा और रामलीला देखने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़24 नवंबर के ‘सुशासन दिवस-नीतीश संवाद’ कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जदयू की बैठकप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार को दी 34 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, ‘नीतीश सेतु’ का किया लोकार्पणप्रधानमंत्री आवास योजना से जमुई और झाझा के 517 परिवारों को मिला पक्का मकान
जमुईबिहारराज्य

पूर्व जिला पार्षद स्व: पौषण प्रसाद यादव की मनाई गई द्वितीय पुण्यतिथि

सोनो जमुई संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

पूर्व जिला पार्षद सदस्य सह जेपी सेनानी स्वर्गीय पोषण प्रसाद यादव की द्वितीय पुण्यतिथि पैतृक गांव कोरियासार स्थित उनके समाधी स्थल पर धूमधाम से मनाई गई ।

चकाई विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सह राजद नेत्री श्रीमती सावित्री देवी , जिला पार्षद सदस्य प्रतिनिधि अजय कुमार यादव , दहियारी पेक्स सुकदेव प्रसाद यादव , समाज सेवी महेंद्र यादव के अलावा बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय पोषण प्रसाद यादव की समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें नमन किया ।

पैक्स अध्यक्ष सुखदेव यादव के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में पुष्पांजली अर्पित करने पहुंचे लोगों का स्वागत किया ।

पूर्व विधायक श्रीमती सावित्री देवी ने स्व: पौषण प्रसाद यादव की समाधि स्थल पर लगे उनके तेल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व को याद किया ।

सावित्री देवी ने कहा कि स्व: यादव अपने जीवन मे परोपकार व समाज सेवा के प्रति किये गए समर्पण अनूकरणीय है ।

जिला पार्षद प्रतिनिधि अजय कुमार यादव ने पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि स्वर्गीय पोषण प्रसाद यादव राजनीतिक व सामाजिक साहित्य के क्षेत्र में युवाओं को काफी मान सम्मान देते थे ।

मौके पर उपस्थित राजद युवा नेता विजय शंकर यादव , दहियारी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि राजेंद्र यादव , सरपंच प्रतिनिधि विष्णुदेव यादव , भाजपा नेता संतु यादव , असलम अंसारी , परमेश्वर यादव , यदुनंदन यादव , लोकन यादव , शंभू बरनवाल , सहित बड़ी संख्या लोग उपस्थित थे ।

ज्ञात हो कि कार्यक्रम के दौरान श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे लोगों को भोजन की व्यस्था की गई थी ।

Check Also
Close