[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुंडवाचैनपुर में चोरी की तीन बाइक बरामद, पुलिस को देखकर नेपाल की ओर भागा आरोपीकुंडवाचैनपुर में 600 लीटर नेपाली शराब बरामद, तस्करों की बड़ी खेप ले जाने की थी तैयारीकुंडवाचैनपुर में 600 बोतल नेपाली शराब बरामद, दो नाबालिग समेत पांच पकड़े गएनीतीश संवाद कार्यक्रम को लेकर जदयू की बैठक, गांव-गांव जाकर लोगों को किया जाएगा आमंत्रितअरवल में 34 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं के शिलान्यास एवं शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजनआरा में आयोजित राज्य स्तरीय नेटबॉल चैंपियनशिप के लिए अरवल की टीम रवानाबाबा झुमराज धाम में रामकथा और रामलीला देखने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़24 नवंबर के ‘सुशासन दिवस-नीतीश संवाद’ कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जदयू की बैठकप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार को दी 34 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, ‘नीतीश सेतु’ का किया लोकार्पणप्रधानमंत्री आवास योजना से जमुई और झाझा के 517 परिवारों को मिला पक्का मकान
Crime Newsपूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

कुंडवाचैनपुर में 600 बोतल नेपाली शराब बरामद, दो नाबालिग समेत पांच पकड़े गए

कुंडवाचैनपुर में 600 बोतल नेपाली शराब बरामद, दो नाबालिग समेत पांच पकड़े गए

रात्रि गश्ती के दौरान बड़ा चांदमोहन गांव के सरेह में पुलिस की छापेमारी, कुल 180 लीटर शराब जब्त; हरिओम कुमार और नरेंद्र दास का आपराधिक इतिहास भी सामने आया

ब्यूरो रिपोर्ट सुजीत कुमार 

पूर्वी चंपारण। कुंडवाचैनपुर थाना पुलिस ने विशेष समकालीन अभियान के तहत अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 600 बोतल नेपाली देसी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से दो नाबालिगों समेत पांच व्यक्तियों को पकड़ा है। बरामद शराब की कुल मात्रा करीब 180 लीटर बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, 21 नवंबर 2026 की रात नाइट पेट्रोलिंग के दौरान गुप्त सूचना मिली कि बड़ा चांदमोहन गांव के सरेह में कुछ लोग शराब लेकर जा रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने तत्काल छापेमारी की। इस दौरान पांच व्यक्तियों को पकड़ा गया। उनके पास से चार जूट के बोरे और एक प्लास्टिक के बोरे में रखी कुल 600 बोतल नेपाली देसी शराब बरामद हुई।

पकड़े गए व्यक्तियों के नाम

  1. रौशन राय (करीब 45 वर्ष), पिता स्व. रामचंद्र राय, निवासी बकरिहारी।
  2. विधि विरुद्ध बालक (करीब 17 वर्ष), पिता यदुवंश सिंह, निवासी करसहिया।
  3. हरिओम कुमार (करीब 26 वर्ष), पिता स्व. जमादार दास, निवासी करसहिया।
  4. नरेंद्र दास (करीब 28 वर्ष), पिता स्व. जमादार दास, निवासी करसहिया।
  5. विधि विरुद्ध बालक (करीब 15 वर्ष), पिता किशोरी राय, निवासी करसहिया।

इस मामले में कुंडवाचैनपुर थाना कांड संख्या 362/26 दर्ज कर अग्रिम विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

हरिओम कुमार का आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार, हरिओम कुमार के विरुद्ध पहले से छह मामले दर्ज हैं। इनमें कुंडवाचैनपुर थाना कांड संख्या 63/22, धारा 279/337/338 आईपीसी एवं 30(ए)/41(1) उत्पाद अधिनियम; कुंडवाचैनपुर थाना कांड संख्या 108/26, धारा 30(ए); ढाका थाना कांड संख्या 342/23, धारा 341/323/354/379/504/506 आईपीसी एवं 37 उत्पाद अधिनियम; ढाका थाना कांड संख्या 66/25, धारा 3(5)/317(5)/336(3)/338/340(2) बीएनएस; ढाका थाना कांड संख्या 412/24, धारा 37 उत्पाद अधिनियम तथा कुंडवाचैनपुर थाना कांड संख्या 312/26, धारा 30(ए) उत्पाद अधिनियम शामिल हैं।

नरेंद्र दास का आपराधिक इतिहास

नरेंद्र दास के विरुद्ध भी पूर्व में दो मामले दर्ज होने की जानकारी दी गई है। इनमें मद्य निषेध थाना, मोतिहारी कांड संख्या 476/18, धारा 30(ए) तथा कुंडवाचैनपुर थाना कांड संख्या 312/26, धारा 30(ए) उत्पाद अधिनियम शामिल हैं।

पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Check Also
Close