कुंडवाचैनपुर में चोरी की तीन बाइक बरामद, पुलिस को देखकर नेपाल की ओर भागा आरोपी

कुंडवाचैनपुर में चोरी की तीन बाइक बरामद, पुलिस को देखकर नेपाल की ओर भागा आरोपी
चोरी की गाड़ियों की खरीद-बिक्री की मिली थी सूचना, HHD मशीन से जांच में तीनों वाहन निकले चोरी के
ब्यूरो रिपोर्ट सुजीत कुमार
कुंडवाचैनपुर (पूर्वी चंपारण)। कुंडवाचैनपुर थाना पुलिस ने विशेष समकालीन अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए चोरी की तीन दोपहिया गाड़ियों को बरामद किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में चोरी की गाड़ियों की खरीद-बिक्री होने वाली है। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर तीनों वाहनों को जब्त कर लिया।
पुलिस के अनुसार, 21 नवंबर 2026 को गश्ती के दौरान चोरी की गाड़ियों की खरीद-बिक्री की सूचना प्राप्त हुई। इसके बाद वरीय पदाधिकारी को सूचित कर पुलिस टीम ने दल-बल के साथ बताए गए स्थल पर छापेमारी की। पुलिस टीम को देखते ही मौके पर मौजूद अभियुक्त नेपाल की ओर भागने में सफल रहा।
घटनास्थल से बरामद तीनों दोपहिया वाहनों को थाना लाकर HHD मशीन से जांच की गई। जांच में तीनों वाहन चोरी के पाए गए। पुलिस जांच में सामने आया कि इन वाहनों के संबंध में अलग-अलग थानों में चोरी के मामले दर्ज हैं।
तीनों वाहनों से जुड़े मामले:
- कुंडवाचैनपुर थाना कांड संख्या 350/26 — 13 नवंबर 2026 को चोरी हुई गाड़ी।
- शिकारगंज थाना कांड संख्या 212/26 — 15 नवंबर 2026 को चोरी हुई गाड़ी।
- नगर थाना कांड संख्या 1052/26 — 28 अक्टूबर 2026 को चोरी हुई गाड़ी।
पुलिस ने तीनों चोरी की गाड़ियों को बरामद कर थाना में सुरक्षित रखा है। फरार अभियुक्त की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।




















