[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
Crime Newsउत्‍तर प्रदेशटॉप न्यूज़देशभाषाराज्य

जिले में जानलेवा लू व हीटवेव ने ली 7 लोगों की जान, दोपहर में बाहर निकलने से करें परहेज

भीषण गर्मी और लू से सात लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में तीन लोगों की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने सभी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

भीषण गर्मी के कारण जिले में 7 लोगों की हुई मौत

3 लोगों की नहीं हो पाई शिनाख्त

 आज भी गर्मी कम होने के आसार नहीं

चंदौली जिले में भीषण गर्मी और लू से सात लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में तीन लोगों की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने सभी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आपको बता दें कि पीडीडीयू नगर के परमार कटरा के सामने सोमवार को सुबह दुकान के पास एक व्यक्ति बेहोश पड़ा था। आस पास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। वह नीले रंग की शर्ट पहनी थी। उसके पास एक झोला, और पानी की बोतल पड़ी थी। इससे लग रहा है कि वह बाहर से आया था। 

इसी तरह मुगलसराय कोतवाली के पड़ाव में दोपहर में सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव मिला, जिसकी आयु 50 से 55 वर्ष बताई गई लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। उसकी टीशर्ट पर देश नहीं मिटने नहीं देंगे लिखा था। इसके पहले रविवार की शाम चंदासी मंडी में ट्रक चालक की मौत हो गई। उसकी शिनाख्त सुख पाल सिंह (55) निवासी मल्लन, थाना गंगसर जैतो मंडी, जिला फरीदपुर, पंजाब के रूप में हुई।

इसी तरह चकरघट्टा थाना क्षेत्र के लालतापुर गांव के कमला यादव (58) सोमवार को साइकिल से दवा लेने नौगढ़ गए थे। दोपहर 3 बजे घर लौटते समय जयमोहनी रेंज कार्यालय के सामने वह गिर पड़े और मौके पर मौत हो गई। परिवार वालों ने लू से मौत की आशंका जताई है।

जमुआ गांव निवासी घूरे प्रसाद बिंद (70) की तबीयत खराब होने पर परिजन उन्हें लेकर जिला संयुक्त अस्पताल पहुंचे। इलाज शुरू होने के कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गई। इसी तरह शहाबगंज थाना क्षेत्र की तकिया पर गांव निवासी सुरेंद्र (35) को तबीयत बिगड़ने पर जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां उनकी भी मौत हो गई।

धीना क्षेत्र के नूरी गांव निवासी रमेश उपाध्याय का पंपिंग सेट गांव के सामने रेलवे लाइन के पास स्थित है। रविवार को रमेश के परिजन पंपिंग सेट पर पहुंचे तो वहां पेड़ के नीचे एक व्यक्ति का शव पड़ा था। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई।

 

चंदौली ब्यूरो चीफ – नितेश सिंह यादवकी रिपोर्ट

Check Also
Close