[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

सोनो पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर अवैध शराब निर्माण कर रहे कई भट्ठियों को किया ध्वस्त, सात क्विंटल जबरा महुआ विनष्ट, सात व्यक्ति गिरफ्तारजमुई सांसद अरुण भारती की अध्यक्षता में ‘दिशा’ की उच्चस्तरीय बैठक संपन्नसकलडीहा बार एसोसिएशन विवाद का अंत: अशोक यादव अध्यक्ष घोषित, बार काउंसिल ने दी मान्यताकोटवा PHC में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल….चोरी के मोटरसाईकिल गिरोह का खुलासाः-03 अभियुक्त गिरफ्तार…अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकथाम हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, लोगों को दिलाई गई शपथनीतीश नेतृत्व का बड़ा फैसला: श्रवण कुमार को सौंपी गई जदयू विधायक दल की कमाननक्सलियों द्वारा बनाए गए अवैध स्मारक को किया गया ध्वस्त ढाका बाजार में ट्रैफिक व्यवस्था सख्त, सुबह 8 से रात 8 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध!बिना नेता के कमरे में गयी 90% प्रतिशत महिला राजनीति में एंट्री नहीं कर सकती’, पप्पू यादव का विवादित ब्यान, महिला आयोग ने भेजा नोटिस
अरवलबिहारराज्य

रेल संघर्ष समिति दिल्ली के जंतर मंतर पर करेंगे आंदोलन, बैठक में हुआ फैसला

रेल संघर्ष समिति दिल्ली के जंतर मंतर पर करेंगे आंदोलन, बैठक में हुआ फैसला

अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट 

 

आज दिनांक 29 जनवरी 2026 को रेल आंदोलन कार्यालय अरवल में रेलवे संघर्ष समिति की बैठक मुख्य संयोजक रेल आंदोलन सूत्रधार मनोज सिंह यादव की अध्यक्षता में किए गए जिसमें रेल आंदोलन लगातार 13 वर्षों से चल रही है।

उसकी समीक्षा की गई 19 जनवरी से 25 जनवरी 2026 तक पदयात्रा में भाग लेने वाले सभी लोगों को धन्यवाद देते हुए मनोज सिंह यादव ने कहा कि नई दिल्ली रेल भवन पर प्रदर्शन करने के लिए एवं नई दिल्ली जंतर मंतर पर जन प्रदर्शन करने के लिए सभी आंदोलनकारी को कल नई दिल्ली के लिए रवाना होना है।

मुख्य संयोजक मनोज सिंह यादव ने कहा कि आंदोलन एवं जनता के दबाव के कारण 1980 से पड़ा हुआ रेलवे लाइन को पूर्ण स्वीकृत एवं पूर्ण राशि मिलते हुए बिहटा अरवल औरंगाबाद रेल लाइन बनने का कार्य का रास्ता प्रशस्त हुआ है।

रेल लाइन में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को शीघ्र चालू करने के लिए लगातार आंदोलन चल रहा है एक माह के अंदर अगर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई तो नेशनल हाईवे 139 को अनिश्चितकालीन जाम किया जाएगा।

प्रेस मीडिया को संबोधित करते हुए मनोज सिंह यादव ने कहा कि रेलवे लाइन के लिए जेल भी गए और लाठी भी खाएं आगे भी जेल और लाठी से डर नहीं है।

बाबा साहब अंबेडकर के संवैधानिक तरीका से और गांधी जी के सत्याग्रह के तर्ज पर आंदोलन जारी रहेगा जब तक अरवल जिला में रेलवे लाइन तोड़ नहीं जाएगा संघर्ष जारी रहेगा।

बैठक में मुख्य संयोजक मनोज सिंह यादव संयोजक धनंजय कुमार सिंह रेलवे संघर्ष समिति के सक्रिय सदस्य रजनीश कुमार मंटू कुमार ओमप्रकाश कन्हैयालाल जयप्रकाश सिंह बिंदेश्वरी सिंह कामेश्वर यादव विजय शर्मा वीरेंद्र कुमार दास अखिलेश दास शिवकुमार चंद्रवंशी एवं दर्जनों लोग शामिल हुए।

Check Also
Close