[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

बालु लदा दो बाइक की जप्ति के साथ दो बालु चोर गिरफ्तार, खोये हुए दो मोबाइल बरामद कर किया गया वास्तविक मालिक को सुपुर्दगुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित कराने को लेकर पदाधिकारी करेंगे विद्यालयों का निरीक्षण: सौरभ जोरवाललोक जनशक्ति पार्टी (R) के द्वारा कल घुमधाम से मनाया जाएगा बाबा साहेब के जयंतीकुंडवा चैनपुर रेलवे स्टेशन बना जंग का मैदान, दो कार्यरत स्टेशन मास्टर के बीच जमकर हुई मारपीटइंडिया के सबसे ज्यादा पॉपुलर सिंगर बने नितेश सिंह यादवबैरगनिया पुलिस को मिली बड़ी कमयाबी, 300 लीटर अवैध शराब नष्ट भवानीपुर, बलुआ, बलुआ गुआबरी में सीमा जागरण मंच के तत्वाधान में मेडिकल कैंप का हुआ आयोजन आदर्श नहीं अभिशाप बना चकियाआलमपुर कोदरिया में महान सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गईअरवल जदयू परिवार की ओर से बिहार के माननीय मुख्यमंत्री को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाई
पूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

बिजई पंचायत घोड़ासहन प्रखंड के मुखिया सविता देवी का प्रयास लाया रंग, गलत खाते में आवास राशि ट्रांसफर मामले में उप विकास आयुक्त का कार्रवाई…

बिजई पंचायत घोड़ासहन प्रखंड के मुखिया सविता देवी का प्रयास लाया रंग, गलत खाते में आवास राशि ट्रांसफर मामले में उप विकास आयुक्त का कार्रवाई…

रिपोर्ट सुजीत कुमार 

मोतिहारी: परिवादी श्रीमती सबिता देवी, मुखिया, ग्राम पंचायत राज बिजई, प्रखंड-घोड़ासहन के परिवाद पत्र में वर्णित शिकायत की जांच निदेशक, लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी से कराया गया।

इनके द्वारा समर्पित जांच प्रतिवेदन के अनुसार आवास योजना के लाभुक रमेश पटेल PMAY-G ID-BH142001343 जितेन्द्र पटेल PMAY-G ID-BH144265345, सत्येन्द्र पटेल PMAY-G ID-BH142001350, विनोद प्रसाद PMAY-G ID-BH142003548 जो अयोग्य प्रतीत हो रहे है को आवास का लाभ दिया गया है तथा मानती देवी, पति/पिता-विष्णुदयाल प्रसाद PMAY-G ID-BH143108541 का सहायता राशि का भुगतान दूसरे व्यक्ति उमेश पटेल, पिता मोतिलाल पटेल के खाते में किया गया है के संबंध में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण कार्यलय के ज्ञापांक-2076 दिनांक-14.10.2025 द्वारा ग्रामीण आवास सहायक, ग्राम पंचायत राज बिजयी, प्रखंड-घोडासहन एवं लेखापाल (PMAY-G), प्रखंड-घोड़ासहन से स्पष्टीकरण पूछा गया है।

अरविन्द कुमार, ग्रामीण आवास सहायक, पंचायत-बिजयी, प्रखंड-घोड़ासहन एवं श्री अभिमन्यु कुमार, लेखापाल (PMAY-G), प्रखंड-घोड़ासहन द्वारा समर्पित स्पष्टीकरण को संतोषजनक नही होने के कारण उनके विरूद्ध उप विकास आयुक्त, पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी द्वारा दण्ड का अधिरोपण किया गया है, जो निम्न प्रकार है:-

01. अरविन्द कुमार, ग्रामीण आवास सहायक, पंचायत-बिजयी प्रखंड-घोड़ासहन (HRMS ID-114304) पर बी०आर०डी०एस० के नियमों के अनुरूप विभागीय पत्रांक-196 दिनांक-25.03. 2022 के प्रावधानित कंडिका-1 खण्ड (iv) के अनुसार मूल मानदेय से 25 प्रतिशत की 03 (तीन) वर्ष तक कटौती का दण्ड अधिरोपित किया गया है।

02. अभिमन्यु कुमार, लेखापाल (PMAY-G), प्रखंड-घोड़ासहन (HRMS ID-102590) पर बी०आर०डी०एस० के नियमों के अनुरूप विभागीय पत्रांक-196 दिनांक-25.03.2022 के प्रावधानित कंडिका-1 खण्ड (iv) के अनुसार मूल मानदेय से 10 प्रतिशत की 01 (एक) वर्ष तक कटौती का दण्ड अधिरोपित किया गया है।

03. प्रखंड विकास पदाधिकारी, घोड़ासहन को आदेश दिया गया है कि लाभुक मानती देवी PMAY-G ID-BH143108541 के आवास की सहायता राशि गलत खाते में भुगतान की गई राशि को वापस कराने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।

साथ अयोग्य लाभुक रमेश पटेल PMAY-G ID-BH142001343 जितेन्द्र पटेल PMAY-G ID BH144265345, सत्येन्द्र PMAY-G ID BH142001350 एवं विनोद प्रसाद PMAY-G ID-BH142003548 को भुगतेय राशि को वापस लेकर संबंधित राज्य नोडल खाता में अंतरित करते हुए उप विकास आयुक्त के कार्यालय को अवगत कराना सुनिश्चित करेंगे।

Check Also
Close