[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

बथनाहा थाना में मोटरसाइकिल चोरी कांड संख्या 37/26 का कुंडवा चैनपुर थाना ने किया उद्वेगणथाना चकिया गांव सोनहुल के 20 वर्ष दलित युवक लापता घर के परिजन परेशानथाना चकिया गांव सोनहुल के 20 वर्ष दलित युवक लापता घर के परिजन परेशानबैरगनिया पुलिस द्वारा छापेमारी में 200 लीटर अर्ध निर्मित देसी शराब को किया गया नष्टस्व० अनीता देवी के प्रथम पुण्यतिथि पर हुआ बैरगनिया गौशाला परिसर में गौ भोजन के साथ श्रद्धा और सम्मान के साथ कई कार्यक्रमों का आयोजनमौत बनकर खड़ा जर्जर पोल, सालों से डर में जी रहा है परिवारलूट कांड का महज 24 घंटे के अंदर सफल उद्भेदन, 04 अभियुक्त गिरफ्तारचेयरमैन गौरव श्रीवास्तव चंदौली चकिया नगर के सबसे लोकप्रिय नेताओं में शीर्ष पर बने हुए हैं। उन्हें जननायक और दूरदर्शी नेता के रूप में देखा जाता है, जो चंदौली चकिया नगर के मान-सम्मान बढ़ा रहे हैं। उनके नेतृत्व को उनकी ईमानदारी, साहस और निर्णायक क्षमता के लिए सराहा जाता है।मुगलसराय पुलिस की बड़ी कामयाबी: मंदिर में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, बर्तन और त्रिशूल बरामद​​​​​​​सोनो पुलिस ने बेगुसराय एवं केबाली गांव के दो फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
बिहारराज्यसीतामढ़ी

“हर घर सोलर” जीरो बिजली बिल की ओर मुजफ्फरपुर की ऐतिहासिक पहला

“हर घर सोलर” जीरो बिजली बिल की ओर मुजफ्फरपुर की ऐतिहासिक पहला

रिपोर्ट चंदन पाठक 

हर घर सोलर, ज़ीरो बिजली बिल की ओर मुज़फ्फरपुर की ऐतिहासिक पहल: भव्य सोलर मेले में उमड़ा जनसैलाब” पी.एम. सूर्य घर योजना को मिला नया आयाम: मुज़फ्फरपुर में सोलर मेले से हज़ारों उपभोक्ता लाभान्वित” स्वच्छ ऊर्जा से आत्मनिर्भरता की राह

हर घर तक स्वच्छ, सस्ती और सतत ऊर्जा पहुँचाने तथा आम उपभोक्ताओं को ज़ीरो बिजली बिल की सुविधा सहज रूप में उपलब्ध कराने की दिशा में मुज़फ्फरपुर जिला प्रशासन ने एक और प्रभावी कदम उठाया।

इसी क्रम में जिला पदाधिकारी श्री सुब्रत कुमार सेन की अध्यक्षता में विद्युत आपूर्ति अंचल परिसर, राम दयालु नगर, मुज़फ्फरपुर में भव्य “सोलर मेला” का आयोजन किया गया।

इस मेले में बड़ी संख्या में नागरिक, घरेलू उपभोक्ता, पंजीकृत सोलर वेंडर, बैंक प्रतिनिधि, विद्युत विभाग के अधिकारी एवं नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (MNRE) के प्रतिनिधि शामिल हुए।

सोलर मेले में ज़ीरो बिल लाभार्थियों और उत्कृष्ट टॉप 5 वेंडरों का हुए सम्मान में बैरगनिया की निजी कंपनी पार्वती ग्रीन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ राजन पांडेय को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन और अच्छे कार्य के लिए मुजफ्फरपुर डीएम ने मंच से 17-01-2026 सर्टिफिकेट दिया। काफ़ी कम टाइम में पार्वती ग्रीन एनर्जी ने ये मुकाम हासिल किया है और साथ में बैरगनिया का नाम पूरे बिहार में रौशन कर रहे हैं।

सोलर मेले का उद्घाटन जिला पदाधिकारी श्री सुब्रत कुमार सेन, उप विकास आयुक्त श्री श्रेष्ठ अनुपम एवं अधीक्षण अभियंता (विद्युत) द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

उद्घाटन के पश्चात उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि पी.एम. सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि देश को ऊर्जा आत्मनिर्भर बनाने, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और आम नागरिकों को आर्थिक राहत प्रदान करने का एक सशक्त माध्यम है।

उन्होंने जिलेवासियों से इस महत्वाकांक्षी योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। अपने संबोधन में जिलाधिकारी श्री सुब्रत कुमार सेन ने कहा, “आज ऊर्जा की आवश्यकता निरंतर बढ़ रही है। ऐसे में सोलर ऊर्जा भविष्य की सबसे विश्वसनीय और टिकाऊ व्यवस्था है।

पी.एम. सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से सरकार ने आम नागरिकों को अपने घर की छत से ही बिजली उत्पादन का अवसर दिया है। इससे न केवल बिजली बिल में भारी कमी आती है, बल्कि कई परिवारों को ज़ीरो बिजली बिल का लाभ भी मिल रहा है।

मैं मुज़फ्फरपुर के सभी उपभोक्ताओं से अपील करता हूँ कि वे इस योजना को अपनाएँ और जिले को सोलर ऊर्जा के क्षेत्र में बिहार में प्रथम स्थान पर पहुँचाने में योगदान दें।

Check Also
Close