[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

पचपकड़ी थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शराब सेवन व पुराने मामलों में 10 अभियुक्त गिरफ्तारचकिया एबीएसए खंड शिक्षा अधिकारी कि लापरवाही हदनौगढ़ में स्वास्थ्य व्यवस्था फेल अवैध अस्पताल का खुला खेलनौगढ़ में स्वास्थ्य व्यवस्था फेल अवैध अस्पताल का खुला खेलसिसहनी के समधी से झगड़े के बाद महिला ने फंदे से लटककर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहरामगुरहनवा सड़क हादसे में घायल इंद्रजीत साह की इलाज के दौरान मौत, आरोपी चालक गिरफ्तारशिक्षा से वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरणआंदोलन की पाठशाला बनते शिक्षण संस्थान! क्या भारत में शैक्षिक लोकतंत्र का नया अध्याय शुरू हो रहा है?झाझा के रविकिशन ने लखीसराय में उड़ाया गर्दा, उम्र महज 11 साल लेकिन क्रिकेट खेलता है बबाल।जमुई जिला शिक्षा पदाधिकारी धनन्जय पासवान ने किया विद्यालय का किया निरीक्षण, बच्चों के बीच जाकर….
देशबिहारराज्यरोहतास

भाकपा माले के नवनिर्वाचित सांसद राजाराम सिंह को किया जाएगा सम्मानित

रोहतास नोखा संवाददाता मंटू कुमार की रिपोर्ट 

नोखा (रोहतास)भाकपा-माले के नवनिर्वाचित सांसद राजाराम सिंह का अभिनंदन समारोह के माध्यम से सम्मानित किया जाएगा।

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व विधायक अनिता देवी एवं काराकाट विधायक अरुण सिंह को भी सम्मानित किया जाएगा।

राजाराम सिंह की जीत पर नोखा प्रखंड की जनता को भाकपा-माले व इंडिया गंठबंधन हृदय से बधाई देता है और आभार व्यक्त करता है।

राजाराम सिंह की यह जीत धनबल के खिलाफ जनबल की जीत है, यह संविधान व लोकतंत्र की जीत है,देश में चल रहे किसानों-मजदूरों के आंदोलनों की जीत है।

देश में दलितों, आदिवासीयों, अल्पसंख्यकों के सामाजिक व साम्प्रदायिक उत्पीड़न के खिलाफ जीत है और बेरोजगारी, महंगाई के खिलाफ जीत है।

अभिनंदन समारोह में इस जीत को और बड़ी जीत में तब्दील करने का संकल्प लिया जाएगा.और बिहार में एनडीए सरकार की नाकामियों के खिलाफ संघर्ष चलाने का प्रस्ताव लिया जाएगा।

19 जून 2024 हनुमान मंदिर के धर्मशाला पुराना रेलवे स्टेशन के पास बारह बजे दिन में भाकपा-माले के नवनिर्वाचित सांसद राजाराम सिंह को अभिनंदन समारोह के माध्यम से इंडिया गंठबंधन के कार्यकर्ताओं द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

इस अभिनंदन समारोह में उपस्थित बिहार सरकार में पूर्व मंत्री व नोखा विधायक माननीय अनिता देवी और काराकाट विधायक अरुण सिंह को भी सम्मानित किया जाएगा और राजाराम सिंह नोखा प्रखंड के इंडिया गंठबंधन के कार्यकर्ताओं को सम्मानित करेंगे व धन्यवाद ज्ञापित करेंगे।

Check Also
Close