अरवल के हिमांशु राज बने पायलट, बढ़ाया जिले का मान; युवाओं के लिए बने प्रेरणा

अरवल के हिमांशु राज बने पायलट, बढ़ाया जिले का मान; युवाओं के लिए बने प्रेरणा
ग्राम मोथा निवासी हिमांशु की सफलता पर क्षेत्र में खुशी की लहर, माता-पिता और परिवार को मिल रही बधाइयां
अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट
अरवल। जिले के लिए गर्व और हर्ष की बात है कि अरवल शहर के ग्राम मोथा निवासी एवं भदासी पंचायत के पूर्व मुखिया तथा वर्तमान में कैनाल विभाग में एसडीओ सत्येंद्र सिंह यादव के पुत्र हिमांशु राज ने पायलट बनकर अपने माता-पिता, परिवार, गांव, समाज और पूरे जिले का मान-सम्मान बढ़ाया है।
हिमांशु राज की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता ने यह साबित किया है कि प्रतिभा और मेहनत के दम पर छोटे जिले के युवा भी बड़े सपनों को साकार कर सकते हैं। हिमांशु आज जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा का उदाहरण बन गए हैं।
इस उपलब्धि पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा गया कि अरवल जिले के प्रतिभाशाली छात्र और नौजवान अब आसमान में उड़ान भरने की क्षमता रखते हैं। छोटे जिले के युवा भी अब अपनी प्रतिभा से बड़े मुकाम हासिल कर रहे हैं और सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं।
हिमांशु राज को उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके माता-पिता एवं पूरे परिवार को भी बधाई दी गई।




















