[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

हत्या के प्रयास के मामले में जितना पुलिस ने दो नामजद अभियुक्तों को किया गिरफ्तारजितना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 207 लीटर नेपाली कस्तूरी शराब के साथ तीन गिरफ्तारगंगा स्नान से पहले बागमती नदी पर सुरक्षा व्यवस्था की मांग, दोनों किनारों पर बैरिकेडिंग जरूरीअरवल के हिमांशु राज बने पायलट, बढ़ाया जिले का मान; युवाओं के लिए बने प्रेरणा23 नवंबर की शाम अरवल में जगमगाएंगे दीप, दीपोत्सव के साथ होगा सुशासन दिवस का स्वागतबाबा झुमराज धाम पहुंचे जमुई सांसद अरुण भारती, माथा टेककर जिलेवासियों के लिए मांगी दुआकुंडवाचैनपुर में 340 ग्राम गांजा के साथ 84 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तारकुंडवाचैनपुर में चोरी की तीन बाइक बरामद, पुलिस को देखकर नेपाल की ओर भागा आरोपीकुंडवाचैनपुर में 600 लीटर नेपाली शराब बरामद, तस्करों की बड़ी खेप ले जाने की थी तैयारीकुंडवाचैनपुर में 600 बोतल नेपाली शराब बरामद, दो नाबालिग समेत पांच पकड़े गए
Crime Newsपूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

जितना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 207 लीटर नेपाली कस्तूरी शराब के साथ तीन गिरफ्तार

जितना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 207 लीटर नेपाली कस्तूरी शराब के साथ तीन गिरफ्तार

दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी, 690 बोतल शराब और एक मोटरसाइकिल बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट सुजीत कुमार

जितना (पूर्वी चंपारण)। जितना थाना पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान के तहत शराब तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कुल 207 लीटर नेपाली कस्तूरी शराब और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, पहली कार्रवाई सैनिक रोड बड़हरवा में की गई। यहां से बनकटवा गांव निवासी रोहित कुमार (22 वर्ष), पिता मुकेश राउत और बच्चा मुखिया (25 वर्ष), पिता मेघु मुखिया को एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 300 एमएल की 90 बोतल कस्तूरी शराब बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 27 लीटर है।

वहीं, दूसरी कार्रवाई सैनिक रोड जोलगांवा छोटी पुलिया के पास की गई। यहां से रघुनाथपुर, थाना छौड़ादानों निवासी नूर कलीम (19 वर्ष), पिता लाल मोहम्मद को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 300 एमएल की 600 बोतल नेपाली कस्तूरी शराब बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 180 लीटर बताई गई है।

इस प्रकार पुलिस ने दोनों स्थानों से कुल 690 बोतल, यानी 207 लीटर नेपाली कस्तूरी शराब बरामद की है। साथ ही एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। मामले में पुलिस की ओर से आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

Check Also
Close