[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

नीतीश संवाद कार्यक्रम को लेकर जदयू की बैठक, गांव-गांव जाकर लोगों को किया जाएगा आमंत्रितअरवल में 34 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं के शिलान्यास एवं शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजनआरा में आयोजित राज्य स्तरीय नेटबॉल चैंपियनशिप के लिए अरवल की टीम रवानाबाबा झुमराज धाम में रामकथा और रामलीला देखने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़24 नवंबर के ‘सुशासन दिवस-नीतीश संवाद’ कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जदयू की बैठकप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार को दी 34 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, ‘नीतीश सेतु’ का किया लोकार्पणप्रधानमंत्री आवास योजना से जमुई और झाझा के 517 परिवारों को मिला पक्का मकानअवैध शराब के कारोबार पर लगेगी लगाम, अब QR कोड स्कैन कर गुप्त रूप से करें शिकायतजितना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 हजार का इनामी फरार अभियुक्त गिरफ्तार, तीन आपराधिक मामले हैं दर्जबाबा झुमराज धाम में कार्तिक महोत्सव का भव्य आगाज, 751 कन्याओं और महिलाओं ने निकाली ऐतिहासिक कलश शोभायात्रा
उत्‍तर प्रदेशटॉप न्यूज़देशभाषाराज्य

जानिए कौन हैं नवागत पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे, कहां-कहां रह चुके हैं तैनात

आदित्य लांग्हे वाराणसी जिले के वरुणा जोन के डीसीपी के रूप में भी काम कर चुके हैं। वह 15 दिसंबर 2021 को वाराणसी कमिश्नरेट में डीसीपी वरुणा जोन के पद पर तैनात किए गए थे।

2016 बैच के आईपीएस अधिकारी को मिली है चंदौली की कमान

वाराणसी में भी कर चुके हैं काम

आगरा के अलावा कहां रह चुके हैं पुलिस कप्तान

चंदौली जिले में नवागत पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे 2016 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। मूल रूप से जम्मू कश्मीर के रहने वाले आदित्य लांग्हे की पढ़ाई इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में हुई है। उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीई की डिग्री ली है। इसके बाद सिविल सर्विसेज की तैयारी करके भारतीय पुलिस सेवा में आ गए।

जम्मू कश्मीर के रहने वाले आदित्य लांग्हे का जन्म 3 दिसंबर 1990 को हुआ है। इनके पिता का नाम ओम प्रकाश लांग्हे है।

आदित्य लांग्हे वाराणसी जिले के वरुणा जोन के डीसीपी के रूप में भी काम कर चुके हैं। वह 15 दिसंबर 2021 को वाराणसी कमिश्नरेट में डीसीपी वरुणा जोन के पद पर तैनात किए गए थे। इसी दौरान इनका प्रमोशन भी हुआ था। इसके बाद उनका तबादला पुलिस अधीक्षक अमरोहा के रूप में हो  गया था।

पुलिस अधीक्षक अमरोहा के बाद उनका तबादला जुलाई 2023 में पुलिस अधीक्षक रेलवे आगरा के रूप में हुआ और वहां पर अपनी सेवा देने के बाद अब चंदौली जनपद के पुलिस अधीक्षक बनाए गए हैं।

चंदौली के मौजूदा एसपी के तबादले के साथ ही साथ 8 पुलिस अधीक्षकों को इधर से उधर कर दिया  गया है। प्रदेश सरकार के द्वारा डॉक्टर अनिल कुमार के स्थान पर  पुलिस अधीक्षक रेलवे आगरा के पद पर तैनात आदित्य लांग्हे को चंदौली जिले के पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनाती दी गई है। वहीं  डॉक्टर अनिल कुमार को प्रतापगढ़ जिले का पुलिस अधीक्षक बनाया  गया है।

 

 

चंदौली ब्यूरो चीफ – नितेश सिंह यादव की रिपोर्ट

Check Also
Close