[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
पटनाबिहारराज्य

मानसून को लेकर रेल पटरियों की विशेष देखभाल के लिए रेलवे ने उठाए कई महत्वपूर्ण कदम

बिहार राज्य संवाददाता बीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

मानसून के दौरान होने वाली भारी बारिश के कारण खास कर उत्तर बिहार में कई स्थानों पर रेल पटरियों पर पानी आ जाने एवं कई स्थानों पर पुलों पर बाढ़ के पानी के भारी दबाव के कारण रेल परिचालन बाधित होने की संभावना रहती है ।

इसी के मद्देनजर मानसून के दौरान होने वाली परेशानियों से निपटने के लिए पूर्व मध्य रेल द्वारा कई एहतियाती कदम उठाए गए हैं ताकि बाढ़ की स्थिति में जब रेल परिचालन बाधित हो तो जल्द से जल्द परिचालन को पुर्नबहाल किया जा सके ।

बारिश के दौरान रेल पुलों अथवा रेलवे ट्रैकों के आस-पास जल-जमाव नहीं हो इसके लिए समुचित प्रबंध किए गए हैं । साथ ही अधिकारियों की देख-रेख में लगातार इसकी निगरानी भी की जा रही है ।

बाढ़ की आपात स्थिति से निपटने के लिए पूर्व मध्य रेल द्वारा चयनित स्टेशनों पर पत्थरों के बोल्डर, स्टोन डस्ट, सीमेंट की खाली बोरियां, बांस-बल्ली आदि पर्याप्त मात्रा में तैयार रखे गए हैं ।

सभी कल्वर्ट की सफाई की गई है साथ ही रेलवे ट्रैक पर पानी जमा नहीं हो इसके लिए नियमित अंतराल पर क्रास ड्रेन की व्यवस्था की गई है । सभी रेल पुलों पर बारिश के पानी के पैमाने के लिए डेंजर लेवल बनाए गए हैं ।

ताकि सुरक्षित रेल परिचालन हेतु तत्काल कदम उठाया जा सके । नदियों के जलस्तर की निगरानी हेतु महत्वपूर्ण रेल पुलों पर वाटल लेवर मॉनिटरिंग सिस्टम लगाए गए हैं ।

बारिश के दौरान जमा पानी को निकालने के लिए मोटर पंप आदि तैयार रखा गया है । इसके साथ ही पूरे मानसून के दौरान, रेल पटरियों की सुरक्षा हेतु चलाये जाने वाले सामान्य पेट्रोलिंग के साथ ही ‘मानसून पेट्रोलिंग‘ की विशेष व्यवस्था की गयी है ।

बाढ़ की अद्यतन स्थिति हेतु राज्य सरकार के आपदा नियंत्रण कार्यालय से समन्वय स्थापित किया जा रहा है ।

इसके साथ ही मौसम की जानकारी हेतु मौसम विज्ञान विभाग (Meteorological Department) से भी समन्वय स्थापित किया जा रहा है ताकि भारी बारिश की सटीक जानकारी प्राप्त हो सके और सही समय पर सभी एहतियाति कदम उठाया जा सके ।

Check Also
Close