[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
जमुईटॉप न्यूज़बिहारराज्य

आइरा संगठन की आवश्यक बैठक आयोजित लिए गए कई अहम निर्णय

सोनो जमुई संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट

ऑल इंडियन रिपोर्टर एसोसिएशन संघ की एक आवश्यक बैठक रविवार को सगुन वाटिका जमुई मे संगठन के प्रदेश सचिव सह जिला अध्यक्ष श्री विभुति भुषण की अध्यक्षता में आयोजित हुई । बैठक में संगठण को मजबुती प्रदान करने के लिए विभिन्न प्रखंडों से आये सदस्यों की सहमति ली गई ।

तत्पश्चात जिला सम्मेलन को लेकर विचार विमर्श किया गया । बैठक में सर्व सम्मति से यह फैसला लिया गया है कि जो भी सदस्य लगातार तीन बार बैठक मे अनुपस्थित रहेंगे उनका आईडी कार्ड निर्गत नहीं किया जायेगा । बैठक मे पारित प्रस्तावों मे स्थगित जिला सम्मेलन को पुनः करने के लिए विशेष रूप से शामिल थे ।

साथ ही संगठन विरोधी काम करने वाले पत्रकार सदस्यों को संगठन से बर्खास्त करने का निर्णय लिया गया है । संगठन को मजबुती प्रदान करने के लिए संगठन सदस्यों की अगली बैठक गिधोर मुख्यालय स्थित सेंट्रल स्कूल गिधोर मे आगामी 4 अगस्त को आयोजित की जायेगी ।

इस बैठक में हर हाल में सभी सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है । गिधोर मे आयोजित बैठक का मुख्य मुददा जिला सम्मेलन कार्यक्रम होगा । साथ ही जो सदस्य गिधोर में आयोजित बैठक में उपस्थित नहीं होंगे उन्हें कारण बताओ नोटीस निर्गत करते हुए संगठन से बर्खास्त करने के लिए समुचित कदम उठाया जायेगा ।

आज की बैठक में संगठन के जिला अध्यक्ष सह प्रदेश सचिव डॉ0 विभुति भुषण , जिला प्रवक्ता सह जिला उपाध्याय अभिषेक कुमार झा , जिला सचिव विकास कुमार , जिला प्रधान महा सचिव अमित कुमार राय के अलावा हेमंत सक्सेना , नितेश कुमार केशरी , खेरा प्रखंड अध्यक्ष कन्हैया कुमार , सौरभ कुमार मिश्र , राजीव रंजन , लक्की अली , चंद्रदेव बरनवाल , अभिलाष कुमार , राकेश कुमार , बिनय कुमार यादव , सुशील कुमार तथा गोपाल कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे ।

Check Also
Close