[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

एक रात में उजड़ गया बिहार के किशनगंज का घर, इंदौर आग हादसे में 6 परिजन जिंदा जलेहाथ लगाते ही उड़ रहा प्लास्टर, बेगूसराय स्थित सिमरिया ब्रिज की गुणवत्ता पर बड़ा सवालअब बिहार में कुर्सी-टेबल की कमी नहीं, नेचर पॉलीप्लास्ट लिमिटेड ने शुरू किया उत्पादनथाना परिसर में शांति समिति की हुई ईद वा रामनवमी को लेकर बैठकबिहार सरकार की अपील बेअसर, 300 सीओ-राजस्व अधिकारी अभी भी हड़ताल पर…न्यायालय द्वारा निर्गत नोटिस के बाद सोनो पुलिस ने फरार अभियुक्त के घर चिपकाया इस्तेहारअन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की केंद्रीय सूची का उप-वर्गीकरण करना को लेकर निवेदनचिरैया थाना क्षेत्र से सुखा नशा कारोबारी हुआ गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई में जुटे अधिकारी धनबल-मशीनरी से जीती NDA, मगर हमारी लड़ाई खत्म नहीं, तेजस्वी यादव की हुंकारगैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर जिलाधिकारी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील
पटनाबिहारराज्य

आर्टिस्ट हब एकेडमी ने मनायी किशोर कुमार की जयंती

बिहार राज्य संवाददाता बीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

पटना: राजधानी पटना के एग्जीबिशन रोड स्थित आर्टिस्ट हब एकेडमी में महान गायक-अभिनेता किशोर कुमार की 95 वीं जयंती मनायी गयी।

   किशोर कुमार की 95 वीं जयंती के अवसर पर आर्टिस्ट हब एकेडमी में संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत दिवंगत गायक किशोर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गयी।

इसके बाद केक काटा गया। संगीतमय कार्यक्रम के दौरान गायकों ने किशोर कुमार के गाये गीतों को गाकर उन्हें श्रद्धांजलि व्यक्त की।

प्रस्तुति देने वाले कलाकारों में विजय चंद्र, किया घोष, राज, देवराज मुन्ना, अजीत देव, प्रेम कुमार, आदितिका आर्या, राजू खान,एम कुमार मैडी शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन लॉडली रॉय ने किया।

  इस अवसर पर आर्टिस्ट हब एकेडमी के निदेशक प्रवीण सिन्हा ने बताया कि आर्टिस्ट हब एकेडमी कला क्षेत्र में जुड़े लोगों को काम देने का प्रयास करेगी।

साथ ही आर्टिस्ट हब एकेडमी के माध्यम से उनलोगों को ट्रेनिंग दी जायेगी जो कला क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं।

संस्था के ट्रेनर अपने क्षेत्र में अनुभवी और प्रशिक्षित होंगे जो छात्रों को ट्रेनिंग देंगे। मौके पर गणेश कुमार अक्षत समेत कई लोग मौजूद रहे।

Check Also
Close