[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
जमुईटॉप न्यूज़बिहारराज्य

स्कूली बच्चों ने एसएसबी जवानों को राखी बांधकर बढ़ाया हौसला

सोनो जमुई संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट

स्थानीय स्कूल सरस्वती शिशु मंदिर सोनो के छात्राओं ने देश की सुरक्षा में तैनात फौजियों को राखी बांधकर उनके हौसले को बढ़ाया और उनके प्रति सम्मान प्रकट किया ।

इस अवसर पर बच्चों ने फौजियों के साथ देशभक्ति गीत गाए तथा भारत माता का जय घोष किए । राखी बांधने के साथ-साथ छात्रों ने देश के वीर जवानों को मुंह मीठा करवाया ।

इसके बाद एस0 एस0 बी0 कैम्प चरका पत्थर के कम्पनी कमाण्डर श्री श्यामल सरकार के निगरानी मे जवानों ने मिल जुल कर सभी छात्रों को चाय-नाश्ता करवाया ।

जवानों ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि वे देश की सुरक्षा के लिए हमेशा तैयार रहते हैं और देश की सुरक्षा के लिए किसी भी कठिनाईयों का सामना करने को तैयार हैं ।

उन्होंने बच्चों से कहा कि वे पढ़-लिखकर देश की तरक्की में योगदान देते हुए देश के लिए कुछ कर गुजरने का संकल्प लें ।

इस अवसर पर स्कूल प्रबंधकारिणी समिति के रणजीत सिंह , सह सचिव मनोज कुमार सिंह , प्रिंसिपल राकेश कुमार चौधरी , आचार्या आभा कुमारी तथा रानी कुमारी मौजूद थी ।

प्रिंसिपल राकेश कुमार चौधरी ने कहा कि बच्चों को देश के प्रति जिम्मेदार बनाने और देशभक्ति की भावना को जगाने के लिए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं ।

उन्होंने कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं और उन्हें देश के प्रति जिम्मेदार बनाना हमारी जिम्मेदारी है । इस कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों ने फौजियों के साथ मिलकर राखी बांधने के साथ-साथ देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति भी दी ।

फौजियों ने बच्चों को उपहार देकर उनका उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें देश के लिए कुछ कर गुजरने का संकल्प दिलाया ।

Check Also
Close