[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
बिहारराज्यवैशाली

डीएम और एसपी ने विधि व्यवस्था को ले कर तीनों अनुमंडलों में की लंबी बैठक

वैशाली संवाददाता प्रभंजन कुमार की रिपोर्ट 

हाजीपुर जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीणा और पुलिस अधीक्षक श्री हर किशोर राय द्वारा कानून व्यवस्था को लेकर तीनों अनुमंडल में एक एक कर सभी अनुमंडल पदाधिकारियों, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों , सारे थानाध्यक्ष, सारे बीडीओ,सारे अंचल अधिकारी, सारे पुलिस इंस्पेक्टर की अनुमंडलवार समीक्षा की गई।

समीक्षा बैठक में भूमि विवाद निवारण की बैठक, जो प्रत्येक शनिवार को थाने में की जाती है, उसे प्रभावी बनाने का निर्देश दिया।

भू समाधान पोर्टल पर जितने लंबित मामले हैं, उसे निष्पादित करने का निर्देश दिया गया। भूमि विवाद में डीसीएलआर द्वारा जो आदेश पारित है, उसका अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

निषेधाज्ञा के तहत जारी जितने भी आदेश निकलते हैं, उन्हें सख्ती से पालन करने का भी निर्देश दिया गया। अपराधियों के खिलाफ सीसीए का प्रस्ताव भी भेजने को कहा गया।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि आगे जो पर्व त्यौहार आ रहा है, उसको देखते हुए सभी आवश्यक तैयारी अभी से कर ली जाए। जहां आवश्यक हो, निषेधात्मक कार्रवाई की जाए। अभी से असामाजिक तत्वों की धर पकड़ शुरू की जाए।

छापेमारी की जाए। सभी अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, थानाध्यक्ष समन्वय स्थापित करते हुए इन कार्यों को निष्पादित करेंगे।

साथ ही अनुमंडल स्तर पर एसडीएम तथा एसडीपीओ आपस में तालमेल के साथ इन कार्यों को समय पर पूरा करेंगे।

जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि कुछ सरकारी कार्यालय में जो बाहरी व्यक्ति सक्रिय रहते हैं, अभियान चलाकर उन्हें घर पकड़ की जाए उन्हें चिन्हित करते हुए दंडित किया जाए।

आगामी पर्व त्यौहार में होने वाले आयोजनों एवं अन्य कार्यक्रमों के पहले लाइसेंस प्राप्त करना अनिवार्य होगा।अनुमंडल पदाधिकारी इसे सुनिश्चित करेंगे।

बैठक में एसडीएम, एसडीपीओ, डीसीएलआर ,बीडीओ, सीओ, एसएचओ तथा अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Check Also
Close