[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
बिहारराज्यवैशाली

जल्द मुहैया करायें स्कूलों में सभी बुनियादी सुविधाएँ: जिलाधिकारी वैशाली

वैशाली संवाददाता प्रभंजन कुमार की रिपोर्ट 

  • शिक्षा विभाग की मीटिंग में डीएम ने दिये जरुरी दिशा निर्देश

हाजीपुर, जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीणा ने आज अपने कार्यालय कक्ष में शिक्षा विभाग की योजनाओं की समीक्षा की। साथ ही भवन निर्माण, पीएचइडी तथा बिजली विभाग के अभियंताओं के साथ विद्यालयों की मरम्मत और रख-रखाव की समीक्षा बैठक की।

बैठक में डीइओ, वैशाली ने बताया कि 642 स्कीम्स में से 360 की पोर्टल पर एंट्री कराकर उस पर काम शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि 130 नये शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है, जो की एक से दो सप्ताह में चालू हो जाएँगे।

642 में से 5 लाख से कम लागत वाली 230 स्कीम्स हैं, जिसमें से 120 पीएचडी के पास हैं। सहायक अभियंता ने बताया कि इन 120 स्कीम्स पर लोकल प्रचार प्रसार कर निविदा तुरंत ली जाएगी और काम शुरू कर दिया जाएगा।

डीएम ने आदेश दिया कि इन सभी स्कीम्स पर तुरंत काम शुरू हो जाना चाहिए। उन्होंने रविवार तक काम शुरू कर इसे पोर्टल पर अपलोड करने को कहा।

इसके तहत 48 पेयजल और 130 शौचालयों का निर्माण कराया जाना है। डीएम ने इसे अविलंब शुरू करने को कहा भवन निर्माण विभाग के पास पाँच लाख से अधिक के 201 स्कीम्स हैं,

जिसमें बताया गया कि सबका टेंडर हो गया है।डीएम ने कहा कि टेंडर फ्लोटेड होने पर पोर्टल में सबपर काम शुरू हो गया है, ये दिखना चाहिए।

कार्य में धीमी प्रगति को लेकर ने डीएम काफी नाराजगी जाहीर की, बैठक में डीडीसी के साथ अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Check Also
Close