[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
बिहारराज्यवैशाली

पंचायत सरकार भवन के निर्माण के लिए जमीन चिन्हित करने हेतु जिला पदाधिकारी ने की समीक्षा बैठक

वैशाली संवाददाता प्रभंजन कुमार की रिपोर्ट 

  • अनुमंडल पदाधिकारी विशेष पहल कर इस दिशा में करें कार्रवाई : डीएम 

हाजीपुर जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीणा ने पंचायत सरकार भवन के निर्माण हेतु भूमि चिन्हित करने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी सभी एसडीएम, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, सभी डीसीएलआर के साथ समीक्षा बैठक की।

 समाहरणालय सभा कक्ष में जिला पदाधिकारी के साथ अपर समाहर्ता ,जिला पंचायती राज पदाधिकारी, एसडीम हाजीपुर, राजस्व प्रभारी पदाधिकारी तथा स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन, कार्य प्रमंडल , हाजीपुर, महनार और भवन निर्माण विभाग के अभियंता गण मौजूद थे।

 जिला पदाधिकारी ने सभी पदाधिकारी और अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया कि पंचायत सरकार भवन निर्माण हेतु शेष बच गए भवनों के लिए जमीन चिन्हित करने हेतु सभी पदाधिकारी और अभियंता संयुक्त रूप से पंचायत का भ्रमण करें।

स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन, भवन निर्माण विभाग के पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि वे अंचलाधिकारी, पंचायत सचिव आदि के साथ सभी जमीन के कागजात और नक्शा लेकर पंचायत में जाएं और रिपोर्ट दें।

 विदित हो कि वैशाली जिला में 278 पंचायत सरकार भवन बनना है, जिसमें से 44 पंचायत सरकार भवन पूर्ण हो चुका है।

 11 पंचायत सरकार भवन निर्माणाधीन है।

 164 पंचायत सरकार भवनों के निर्माण के लिए जमीन चिन्हित हो चुका है।

 इसमें से 79 पंचायत सरकार भवन का निर्माण स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन तथा 85 पंचायत सरकार भवन का निर्माण भवन निर्माण प्रमंडल, वैशाली द्वारा किया जाना है।

बाकी बच्चे 59 पंचायत सरकार भवन के लिए 9 के लिए जमीन चिन्हित कर ली गई है। बाकी बचे 50 पंचायत सरकार भवन के निर्माण हेतु भूमि चिन्हित करने हेतु आज बैठक बुलाई गई थी।

जिला पदाधिकारी ने सभी पदाधिकारी और अभियंताओं को निर्देश दिया कि इसे सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूर्ण कराएं।

Check Also
Close