[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर एनडीए समर्थकों ने पटाखे फोड़कर एवं मिठाईयां बांटकर मनाई खुशियांअरवल पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या, रंगदारी, आर्म्स एक्ट सहित हत्या के साथ दर्जन से अधिक कांडों के इनामी कुख्यात अपराधी गिरफ्तार मोतिहारी: VWDCS से संबंधित विधिक जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजनबिहार प्रदेश सचिव जेडीयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के नेता संजय चंद्रवंशी उर्फ भोला जी के जन्मदिन पर बाधाओं के लगा होड़..मोतिहारी के गांधी ऑडिटोरियम के कैंपस में शुरू हुआ 18 अप्रैल तक के लिए रक्षा उपकरणों का मॉडल प्रदर्शनीफिर एक बेटी को रेप कर मार दिया गया: रामबली सिंह यादव, पूर्व विधायक घोसीअरवल सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा का कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु व्यापक तैयारीभारत रत्न डॉ॰ भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती समारोह का भव्य आयोजनजन सुराज के अरवल कर्पूरी मंच प्रभारी बने वीरेंद्र चंद्रवंशीगिद्धौर के अपराजिता आवासीय विद्यालय के युवा स्मार्ट निर्देशक आशीष सिन्हा एवं स्कूल टीम के साथ बच्चों ने मनाई अंबेडकर जयंती
Crime Newsपश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

शौच के लिए निकली महिला के साथ दो लोगों ने किया दुष्कर्म, दोनों गिरफ्तार कर भेजे गये जेल

बेतिया मैनाटांड संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटाड़: स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में पैतीस वर्षीय महिला के साथ दो व्यक्तियों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। घटना विगत सत्रह सितंबर की बतायी जाती है ।पीड़ित महिला के सूचना पर मैनाटाड़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुये दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

मैनाटाड़ थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि दुष्कर्म के घटना से संबंधित दर्ज केस के नामजद अभियुक्त सलीम अंसारी और कामिल मियां को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बेतिया भेज दिया गया है।

वही पीड़ित महिला का मेडिकल जांच करने के लिए जीएमसीएच बेतिया भेजा गया है।दर्ज एफआईआर में पीड़ित महिला ने बताया है कि सत्रह सितंबर को सुबह चार बजे में शौच के लिए घर के पीछे बंसवारी में गयी थी। तभी सलीम अंसारी और कामिल मियां ने आकर मुझे पकड़ लिया ।

मुंह दाबकर दोनों ने बारी बारी से मेरे साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया । दुष्कर्म करने के बाद दोनों व्यक्ति वहां से भाग गये। पीड़ित महिला पांच बच्चों की मां है।उधर घटना को गांव में अटकलों का बजार गर्म है।

Check Also
Close