[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

चकिया नगर में ऐसा कोई चेयरमैन पैदा नहीं हुआ जो गौरव श्रीवास्तव चेयरमैन का टक्कर ले सकेंकायस्थों की राजनीतिक भागीदारी पर नितिन नवीन से अभिषेक सिन्हा की मुलाकात“शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर वर्ष मेले, वतन पर मरने वालों का यही निशां होगा”भोजपुर: पीएम श्री बालकृष्ण +2 विद्यालय दुलारपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक का पदभार कौशलेश कुमार ने किया ग्रहणएम्बुलेंस से शराब तस्करी का खुलासा, 89.250 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार16.8 लीटर नेपाली शराब के साथ नाबालिग समेत एक गिरफ्तार, बाइक जब्त“वंदे मातरम्” के जयघोष के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा मोतिहारीकालाबाजारी के लिए ले जाया जा रहा 550 बैग यूरिया जब्त, चालक फरारभारत-नेपाल सीमा पर SSB की कार्रवाई, 60 लीटर नेपाली शराब और बाइक बरामददावथ सीएचसी से निकली तिरंगा यात्रा, जयघोष से गूंजा बाजार
पूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

मोतिहारी: VWDCS से संबंधित विधिक जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मोतिहारी: VWDCS से संबंधित विधिक जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

रिपोर्ट सुजीत कुमार 

मोतिहारी: जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी के तत्वावधान में आज दिनांक 16 अप्रैल 2026 को Vulnerable Witness Deposition Centres (VWDCs) से संबंधित एक विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अभिषेक कुमार दास की अध्यक्षता में न्यायालय परिसर स्थित Meeting Hall में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य न्यायिक प्रक्रिया के दौरान संवेदनशील एवं कमजोर गवाहों के लिए स्थापित VWDCs की उपयोगिता एवं महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना था। इस अवसर पर विभिन्न न्यायिक पदाधिकारीगण, जिला अभियोजन पदाधिकारी, जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष, सचिव एवं अन्य सम्मानित सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अभिषेक कुमार दास ने VWDCs की आवश्यकता एवं उनके महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इन केंद्रों के माध्यम से गवाहों को सुरक्षित, सहज एवं अनुकूल वातावरण में अपना बयान दर्ज कराने की सुविधा मिलती है, जिससे न्यायिक प्रक्रिया और अधिक प्रभावी एवं संवेदनशील बनती है।

कार्यक्रम में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, मोतिहारी श्री नितिन त्रिपाठी ने भी VWDCs के उद्देश्यों पर विशेष जोर देते हुए उपस्थित प्रतिभागियों को इसके महत्व से अवगत कराया तथा अधिक से अधिक वादों में गवाही कराने पर जोर दिया गया। वहीं, एडीजे-1 श्री सुरेंद्र प्रसाद द्वारा भी कार्यक्रम को संबोधित किया गया और इस पहल को न्यायिक व्यवस्था के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया गया।

कार्यक्रम में जिला अभियोजन पदाधिकारी तथा बार एसोसिएशन के अन्य सदस्यों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। सभी प्रतिभागियों को VWDCs की कार्यप्रणाली, उनके लाभ एवं न्यायिक प्रक्रिया में उनकी भूमिका के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

Check Also
Close